BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राष्ट्रपति चुनाव: 17 विपक्षी दलों की मौजूदगी में मीरा कुमार ने भरा नामांकन

राष्ट्रपति चुनाव: 17 विपक्षी दलों की मौजूदगी में मीरा कुमार ने भरा नामांकननई दिल्ली। विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनावों के लिए नामाकंन का आज आखिरी दिन है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए अब तक 64 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। वहीं आज मीरा कुमार ने 17 विपक्षी दलों के नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। मीरा कुमार के नामांकन भरते समय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खडग़े, सीताराम येचुरी, शरद पवार जैसे विपक्ष के कई नेता मौजूद थे। नामांकन से पहले मीरा कुमार ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अपने पिता बाबू जगजीवन राम की समाधि स्थल गई और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

राहुल ने किया ट्वीट:

मीरा कुमार के नामांकन भरने से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बांटने की नीति के खिलाफ हमनें देश को एक करने की विचारधारा को आगे रखा है। आगे उन्होनें लिखा कि मीरा कुमार हमारी उम्मीदवार हैं, इस पर गर्व है। ज्ञातव्य है कि राहुल गांधी इस समय देश में नहीं है, वे छुट्टियां मनाने अपनी नानी के घर गए हुए हैं। वहीं राहुल गांधी की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। 

 

मीरा कुमार साबरमती से शुरू करेंगी अपना प्रचार-प्रसार:मीरा कुमार अपना चुनावप प्रचार गुजरात के साबरमती आश्रम से शुरू करेंगी। कल मंगलवार को मीरा कुमार ने इस बात का ऐलान किया था। साथ ही उन्होनें कहा था कि लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता, प्रेस की आजादी और गरीब का कल्याण हमारी विचारधारा के अंग हैं, इनमें उनकी गहरी आस्था है और वह इस विचारधारा पर ही राष्ट्रपति चुनाव लडूंगी। ज्ञातव्य है कि प्रेस कांफ्रेस के दौरान मीरा कुमार ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आरोपों का भी जवाब दिया था।

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More