देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड अभिनेत्री राय लक्ष्मी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जूली-2’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में राय लक्ष्मी के बोल्ड सीन को लेकर मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। कुछ दिनों से फिल्म जूली-2 के टीजर, ट्रेलर और पोस्टर कई प्रकार की खबरे आ रही है। आपको बता दें कि यह अभिनेत्री टीम इंडिया एमएस धोनी से अपने कथित अफेयर के कारण भी चर्चा में रही थी। एक वेब साइट के साक्षात्कार में अपने अफेयर को लेकर खुल कर बात की।
जब राय लक्ष्मी से धोनी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि ये कौन है। उन्होंने कहा है कि अब इस बारे कोई बात नहीं करनी चाहिए। यह बहुत पुरानी बात है। अब वे अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है और उनकी एक बेटी भी है। आज की दुनिया का हर व्यक्ति इस बारे में जानता है। कल हो सकता है आप उस शख्स के साथ हों, जिसे आज आप नहीं जानते। ये जीवन की एक प्रक्रिया है। यदि चीजें काम नहीं कर रही हैं तो आपको अलग हट जाना चाहिए। लक्ष्मी ने आगे कहा है कि धोनी से अफेयर के बारे में मीडिया में पहले ही बहुत कुछ लिखा जा चुका है। धोनी के बाद मैं चार और लोगों को डेट कर चुकी है, लेकिन इस बारे में कोई बात नहीं करता। केवल धोनी की ही बात करता है क्योंकि ये सेनसेशनल खबर है। उन्होंने कहा है कि वह धोनी के बारे में बात नहीं करना चाहती, क्योंकि वह उनकी बहुत इज्जत करती है। जूली-2 के बोल्ड सीन पर लक्ष्मी ने कहा है कि यह स्क्रिप्ट की मांग थी। इसकी कहानी को देखते हुए ही उन्होंने ये फिल्म साइन की है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कमलिनी मुखर्जी: कविताओं से शुरू हुआ सफर, फिर सिनेमा की दुनिया की बनीं चर्चित अभिनेत्री
महाशिवरात्रि: अदा शर्मा ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र, भक्ति में लीन दिखीं अभिनेत्री
अगर सही वाइब नहीं मिलती है, तो उन्हें अपने जीवन से काट दें: अभिनेत्री प्रणिता