BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ओडिशा के कंधमाल में नक्सली हमला: एक जवान शहीद, 10 गंभीर घायल

ओडिशा के कंधमाल में नक्सली हमला: एक जवान शहीद, 10 गंभीर घायलकंधमाल । ओडिशा के कंधमाल जिले में नक्सली हमले में एक जवान शहीद हो गया है और 10 जवान गंभीर रूप से घालय हो गए है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर उस समय हमला किया जब वो एक कॉम्बिंग ऑपरेशन खत्म करके वापस आ रहे थे। 

सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने ये हमला रविवार देर रात किया। नक्सलियों ने जवानों पर बालीगुदा सब-डिविजन के अंतर्गत खमनखोल के पास जंगली इलाके में हमला किया। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त जवान किसी ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे।

खबरों के अनुसार इस हमले में तीन जवानों को बालीगुदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी गंभीर रूप से जख्मी जवानों को बेरहामपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली वापस जंगल में भाग गये। माओवादियों को पकडऩे के लिए अभी उस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल में छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने अपने बड़े घातक हमले में 25 सीआरपीएफ के जवानों को शहीद हो गए थे। ये नक्सली हमला पूरी तरह से नियोजित था और इसे करीब 300 नक्सलियों ने अंजाम दिया। जिस वक़्त हमला हुआ, उस वक़्त दक्षिणी बस्तर के सुकमा में 99 सीआरपीएफ के जवान सडक़ बना रहे मजदूरों की सुरक्षा में जुटे थे। ये इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More