BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

लालू ने BJP को दिया नीतीश सरकार गिराने का ऑफर, बदले में मांगी यह मदद

लालू ने BJP को दिया नीतीश सरकार गिराने का ऑफर, बदले में मांगी यह मददनई दिल्ली । बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक अखबार को दिए साक्षात्कार में सुशील मोदी ने यह खुलासा किया। इकोनॉमिक टाइम्स को दिए साक्षात्कार में सुशील मोदी ने कहा कि लालू ने बीजेपी को ऑफर दिया था कि अगर वह बेनामी संपत्ति मामले में मदद करे तो वह नीतीश सरकार को गिराने में उनकी मदद करेंगे। सुशील मोदी ने खुलासा करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव के कुछ वरिष्ठ सहयोगी बडे भाजपा नेताओं से मिले और उन्हें नीतीश सरकार गिराने में मदद करने का ऑफर दिया। बदले में वे चाहते थे कि बेनामी संपत्ति मामले में निपटने में बीजेपी लालू यादव का सहयोग करे। 

सुशील मोदी ने कहा कि बीजेपी ने लालू के इस ऑफर को ठुकरा दिया। साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि लालू और नीतीश कुमार में कोई मेल नहीं है, इसी कारण से उनके बीच में मतभेद रहते हैं। सुशील मोदी ने कहा कि यह सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी। उन्होनें कहा कि लालू दागी लोगों को पद दिलवाना चाहते और नीतीश किसी दागी को कैबिनेट में नहीं लेना चाहते। हांलांकि सुशील मोदी ने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, जीएसटी के साथ ही राष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का समर्थन कर चुके हैं। सुशील मोदी ने इशारों इशारों में कहा कि अगर नीतीश चाहें तो वे एनडीए में शामिल हो सकते हैं। साथ ही उन्होनें इस बात का भी इशारा किया कि अगर नीतीश सरकार पर कोई खतरा आया तो एनडीए उनकी मदद कर सकती है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More