BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

COVID-19 : देश में 52 हजार नए मामले दर्ज, अब आंकड़ा 19 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 52,509 नए मामले सामने आए हैं और महामारी से इस दौरान 857 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को पेश किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि देश में अब तक संक्रमण के कुल 19,08,254 मामले हैं और 39,795 लागों की मौत हो चुकी है।

देश ने सोमवार को 18 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था और उसके दो दिन में ही ये आंकड़ा एक लाख और बढ़ गया। देश में अभी 5,86,244 सक्रिय मामले हैं और 12,82,215 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। देश में अब रिकवरी दर 67.19 फीसदी हो गई है।

वैश्विक औसत की तुलना में भारत में सबसे कम केस फैटिलिटी रेट (सीएफआर) 2.08 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र 4,50,196 मामलों और 15,842 मौतों के साथ अब भी सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। इसके बाद तमिलनाडु 2,63,222 मामलों और 4,241 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

वहीं दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तराखंड में सक्रिय मामलों में गिरावट देखी गई। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More