BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

CORONAVIRUS IN INDIA : बीते 24 घंटों सामने आए 93 हजार नए मामले, दर्ज हुई 1,247 नई मौतें

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 93,337 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनके साथ देश में संक्रमण के कुल आंकड़े 53 लाख के पार हो गए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों से शनिवार को मिली। भारत में बीते दिन संक्रमण से 1,247 मौतें दर्ज की गई। वहीं यहां अब तक 53,08,014 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। गौरतलब है कि भारत कोरोना मामलों में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। वहीं रिकवरी के मामले में भारत अमेरिका से आगे चल रहा है।

कुल मामलों में से 10,13,964 सक्रिय मामले हैं, वहीं 42,08,431 लोगों को ठीक होने के पश्चात अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि 85,619 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। देश में रिकवरी दर 79.28 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.61 प्रतिशत है। महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्यों की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है, यहां कुल 11,67,496 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 31,791 मौतें शामिल हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का स्थान हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने शुक्रवार को एक ही दिन में 8,81,911 नमूनों का टेस्ट किया है, जिसके साथ अब तक कुल 6,24,54,254 नमूनों की जांच हो चुकी है। वहीं, वैश्विक स्तर पर भारत अमेरिका के पीछे है, जहां 67,22,699 मामले और 1,98,509 मौतें दर्ज की गईं हैं। दुनियाभर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,03,95,579 हो गई है, वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 9,50,344 हो गई है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More