BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

CORONAVIRUS IN INDIA : बीते 24 घंटों में सामने आए 19 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 301 नई मौतें

नई दिल्ली। जुलाई के बाद पहली बार भारत में कोरोनावायरस के सबसे कम मामले दर्ज किए गए। मंगलवार को देश में कोविड-19 के 19,556 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,00,75,116 हो गई। इसी दौरान देश में कोविड-19 से 301 मौतें हुई, जिसके बाद मौतों का कुल आंकड़ा 1,46,111 तक पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों से ये जानकारी मिली है। देश में पिछले 24 घंटों में 30,376 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 96,36,487 हो गई है। फिलहाल देश में 2,92,518 मरीज सक्रिय रूप से संक्रमित हैं। रिकवरी रेट 95.65 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में कुल नमूनों की जांच की संख्या 16,31,70,557 हो गई है जिसमें पिछले 24 घंटों में 10,72,228 नमूनों की जांच शामिल है।


महाराष्ट्र अभी भी सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। देश में 70 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिल रहे हैं जिनमें महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More