BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

CORONAVIRUS IN INDIA : बीते 24 घंटों में सामने आए 15 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 106 नई मौते

नई दिल्ली। देश में रोजाना दर्ज हो रहे कोरोनावायरस मामलों की संख्या पिछले 2 हफ्तों से चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में एक दिन में 15,510 नए मामले दर्ज होने के बाद कुल मामलों की संख्या 1,11,12,241 पर पहुंच गई है। वहीं 106 मौतों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,57,157 हो गई है। देश में मामलों के पॉजिटिव आने की दर भी धीरे-धीरे बढ़कर 1.52 प्रतिशत हो गई है। वहीं इसी अवधि में 11,288 लोगों को डिस्चार्ज करने के बाद अब देश में कोरोनावायरस के 1,68,627 सक्रिय मामले हैं। अब तक डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 1,07,86,457 है। वहीं रिकवरी दर 97.07 प्रतिशत है। मामलों की बढ़ोतरी के पीछे विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि इसके लिए कोविड के म्यूटेशन और नए वैरिएंट से लेकर लोगों द्वारा प्रोटोकॉल के पालन में बरती जा रही ढिलाई जिम्मेदार है।

हालांकि इन 15 दिनों से पहले देश में कोविड नियंत्रण को लेकर स्थिति काफी ठीक थी। यहां तक कि फरवरी के मध्य में अधिकारियों ने कहा था कि देश में औसत दैनिक मामलों के आंकड़े 9,000 से 12,000 और मौतों के आंकड़े 78 से 120 के बीच थे।

पिछले हफ्ते सामने आए मामलों की औसत संख्या के 90 फीसदी मामले केवल 6 राज्यों - महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, कर्नाटक और गुजरात के थे। इन राज्यों में बनी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए केंद्र से टीमें भी भेजी गईं।

वहीं रविवार को 6,27,668 नमूनों का परीक्षण होने के बाद अब तक हुए परीक्षणों की संख्या 21,68,58,774 हो गई है।

बता दें कि देश में 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड टीकाकरण के बाद से अब तक 1,43,01,266 कोरोना वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। 1 मार्च से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हुआ है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार की सुबह एम्स में कोरोनावायरस वैक्सीन लगवाई है। तीसरे चरण में उन 27 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन होना है, जिनकी उम्र 60 साल से ऊपर है और जिनकी उम्र 45 साल से ऊपर है, साथ ही वे अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More