BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

CORONAVIRUS : इटली से लाए गए 2 भारतीयों में संक्रमण की पुष्टि,कमल हासन ने कही ये बात

नई दिल्ली। कोराेना वायरस देश के 15 राज्यों में फैल गया है। कोरोना वायरस से तीसरी मौत हो गई है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कस्तूरबा हॉस्टिपल में मंगलवार को 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। इससे पहले कर्नाटक और दिल्ली में एक-एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक कुल 137 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं।

LIVE UPDATES :-

- अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे एक समुदाय के सदस्यों से अपने विरोध प्रदर्शन को रोकने और देश में कोरोनावायरस के प्रकोप से खुद को बचाने की अपील की। यहां जारी एक बयान में कमल हासन ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उनका स्वास्थ्य उनके अधिकारों जितना ही महत्वपूर्ण है।

- इटली के मिलान से 15 मार्च को निकाले गए दो भारतीय युवा कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। महामारी के लक्षण दिखने के बाद सोमवार को दोनों को पश्चिमी दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी शिविर से सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। सरकारी सूत्रों ने कहा कि छात्र उस समूह का हिस्सा थे, जिसमें इटली के मिलान से 218 नागरिकों को निकाला गया था। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों युवाओं में सोमवार को बीमारी के लक्षण दिखने लगे, जिसके बाद उन्हें तुरंत सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। इटली से निकाले गए 218 लोगों में भारतीय 211 छात्र हैं, जबकि सात अन्य देशों के हैं। उन्हें आईटीबीपी सेंटर में एकांतवास में रखा गया है। यहां उन्हें अगले 14 दिन तक कड़ी निगरानी में रखा जाएगा।

- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हमने बस-ट्रेन बंद करने का फैसला नहीं लिया है। सरकार की लोगों से अपील है कि वे अनावश्यक रूप से यात्रा न करें। हमने किसी भी सरकारी ऑफिस में एक सप्ताह की छुट्टी नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि देश में महाराष्ट्र कोरोनावायरस से सर्वाधिक प्रभावित है।


- ईरान में 250 से ज्यादा भारतीयों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने का पता चला है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय ने बताया था कि ईरान में कुल 14,991 लोग नोवल कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं, जबकि 853 लोगों की मौत हो गई है।

- उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्घालुओं के भस्मारती में शामिल होने और गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं दतिया जिले के रतनगढ़ के माता मंदिर में श्रद्घालुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, उज्जैन की श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति ने निर्णय लिया है कि आगामी आदेश तक गर्भगृह और महाकाल भगवान की प्रतिदिन सुबह तड़के होने वाली भस्म आरती में श्रद्घालुओं का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

- मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन सेवाओं को कुछ दिनों के लिए रोके जाने का महत्वपूर्ण फैसला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकार दृढ़ है कि कोरोना वायरस को 'दूसरे चरण से तीसरे चरण में' किसी भी कीमत पर फैलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस फैसले में उपनगरीय ट्रेनों के अलावा मुंबई मेट्रो रेल, मोनोरेल और परिवहन के अन्य सार्वजनिक साधन शामिल हो सकते हैं, जो देश की वाणिज्यिक राजधानी को करीब ठप्प करने की क्षमता रखते हैं।

- कोरानावायरस से यात्रियों को बचाने के लिए रेलवे ने भी कमर कस ली है। यात्रियों को इस संक्रमण की आशंका के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 और 182 पर इसकी जानकारी देने पर तत्काल मदद मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने कहा, हेल्पलाइन नंबर 139 और 182 पर फोन करने पर नजदीकी अस्पताल से संपर्क करके तुरंत सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

-कोरोना वायरस को लेकर संसद सत्र बंद करने पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा है कि हम सभी अपने काम को जारी रखे हुए हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग यहां (संसद में) इकट्ठा होते हैं। मुझे लगता है कि यह इस पर विचार करने लायक है मामला।

- लद्दाख के 6, जम्मू-कश्मीर 3, पंजाब 1, दिल्ली 7, राजस्थान 4, कनार्टक 10, केरल 25, तमिलनाडु 1, आंध्र प्रदेश 1, तेलंगाना 3, महाराष्ट्र 39, ओडिशा 1, उत्तराखंड कोरोना का 1, उत्तर प्रदेश 15, हरियाणा 14 केस सामने आए है। इसमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग सही होकर घर जा चुके हैं।

- भारत में इस वक्त कोरोना का सबसे बड़ा चैलेंज महाराष्ट्र में बताया जा रहा है। मुंबई, नवी मुंबई और यवतमाल में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव केस 39 तक पहुंच गए हैं। मुंबई पुलिस धारा 144 लागू कर चुकी है, जबकि ग्रुप टूर पर रोक लगाई। पुणे में अब तक सबसे ज्यादा 16 मामले सामने आए हैं।

 

 

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More