BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कोरोना : वर्चुअल होगे अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रम

मथुरा। श्री अग्रवाल सभा, तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति, व अग्रवाल सभा महिला समिति की संयुक्त बैठक सभा के अध्यक्ष महावीर मित्तल की अध्यक्षता में अग्रवाटीका पर आयोजित की गई जिसमें आगामी अग्रसेन जयंती महोत्सव पर व्यापक चर्चा के बाद कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव सोशल नेटवर्किंग के सहयोग से कोविड-19 गाइडलाइन अनुसार मनाने का निर्णय लिया गया ज्ञात हो कि विगत वर्षों में अग्रवाल सभा अपने कुल पुरोधा चक्रवर्ती सम्राट भगवान श्री राम के वंशज महाराजा श्री अग्रसेन का जयंती महोत्सव सर्व समाज के सहयोगआर्थ आठ
दिवसीय मनाता आ रहा था किंतु इस वर्ष संक्रमण काल को देखते हुए यह जयंती महोत्सव तीन दिवसीय होगा अध्यक्षता करते हुए अग्रवाल सभा के अध्यक्ष महावीर मित्तल ने बताया कि परंपरागत तरीके से दिनांक 17 अक्टूबर को महाराज जी का पुष्पांजलि कार्यक्रम प्रातः 7 बजे अग्रवाल धर्मशाला कुशक
गली, प्रातः 8 बजे अग्रवाटीका महाराजा अग्रसेन मार्ग स्वरस्वती कुंड, प्रातः 9 बजे महाराजा अग्रसेन चैक मसानी व प्रातः 10 बजे से तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला पर आयोजित किया जाएगा उपस्थित तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के मंत्री हेमंत अग्रवाल ने बताया कि पूर्व की भांति समिति द्वारा प्रातः 10 बजे से महाराज का भावपूर्ण पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें अग्रवाल सभा के अध्यक्ष द्वारा अगरध्वजा रोहण व वैदिक रीति रिवाज व मंत्रोच्चारण के मध्य अग्रसेन जी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी बैठक में जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा महिला समिति की संयोजिका आशा अग्रवाल व पार्षद मीरा अग्रवाल ने कहा कि समाज की महिलाओं में अपने अग्रपुरोधा की जयंती को लेकर भारी उत्साह है इसको देखते हुए समाज के बच्चों व महिलाओं के लिए तीन दिवसीय सांस्कृतिक व भावनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से ऑनलाइन दिनांक 16 17 व 18 अक्टूबर को किया जाएगा जिसमें कई प्रतियोगिताएं नाटक नृत्य गायन वादन व वाद विवाद प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम होंगे जिसमें सजातीय समाज के सभी महिला व बच्चे भाग ले सकेंगे बैठक का संचालन करते हुए अग्रवाल सभा के प्रधान मंत्री सुरेश चैधरी ने कहा कि 5000 वर्ष से भी पुराने अपने कुल के गौरवशाली इतिहास को सजोऐ आज अग्रवाल समाज इस संक्रमण काल में भी अपनी सेवा से हर वर्ग व समाज की सेवा में तत्पर हें इसी गौरवशाली परंपरा का प्रतीक होगी यह अग्रसेन जयंती बैठक में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा के संगठन मंत्री शशि भानु गर्ग ने कहा कि इस वैश्विक महामारी से आर्थिक सामाजिक व शारीरिक रूप से हमारे समाज को भारी क्षति हुई है इस महामारी से बचाव हेतु इस जयंती महोत्सव में कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन से इस महामारी से मुक्ति हेतु
विशेष प्रार्थना की जाएगी व जो समाज के वरिष्ठजन इस महामारी के कारण आज हमारे बीच नहीं उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी बैठक में अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष गोवर्धनदास नीनू कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल आय-व्यय निरीक्षक छगनलाल कागजी प्रचार मंत्री योगेश गोयल धर्मशाला समिति के उप मंत्री तुषार हाथी वाले कोषाध्यक्ष किशोर मित्तल आदि उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More