BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कोरोना वायरस - हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष ने कहा, लोग संयम रखें

धर्मशाला। विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने कहा कि सरकार, बाहरी राज्यों फंसे प्रदेश के लोगों के प्रति संवेदशील है और मुश्किल की घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि जो लोग जहां हैं वहीं बने रहें, जिससे कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके। उन्होंने लोगों से संयम रखने और लोगों से घरों में ही बने रहने की भी अपील की।
अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अनाज, खाद्यनों, फल-सब्जी, गैस और दवाई इत्यादि की कोई कमी नहीं है और प्रदेश के सभी लोगों को दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं मिलती रहें, इसके लिए सरकार ने पुख्ता इंतजाम किये हैं। उन्होंने कहा गरीब दिहाड़ीदारों तथा प्रवासी मजदूरों को भी राशन इत्यादि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये गये हैं। परमार ने शनिवार को भवारना में 50 जरूरत मंद परिवारों को राशन के वैग, मास्क और सेनिटाईजर वितरित किये।

उन्होंने कहा पूरे देश में लॉक डाउन, हम सभी सुरक्षा के लिए है और सभी को लॉक डाउन तथा कर्फ्यू के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों की अनुपालना करनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश के लोगों से आहवान किया कि अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें, ताकि इस संक्रमण को हराया जा सके। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने का आहवान किया। इस अवसर पर भवारना पंचायत के उपप्रधान तनु भारती, अंकुर कटोच उपस्थित रहे।

 

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More