BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बीते 24 घंटों में देशभर में 18 लाख से अधिक नागरिकों को लगाई गई कोरोना वैक्सीनेशन

कोरोना के खिलाफ देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत में अब तक कुल 17 करोड़, 72 लाख, 14 हजार 256 से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण के 117वें दिन यानि कि 12 मई को देशभर में 18 लाख से अधिक लोगों को यह टीका लगाया गया है। इस दौरान कुल 9 लाख, 98 हजार, 409 से ज्यादा लोगों को पहली डोज, जबकि 8 लाख, 96 हजार, 582 से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। देशभर में अबतक कुल 13.76 करोड़ नागरिकों को पहली डोज, जबकि 3.96 करोड़ नागरिकों को दूसरी डोज लगाई गई है।

13 मई सुबह 10 बजे तक लगी कुल वैक्सीन का 40.3% वरिष्ठजनों को, 45.6% टीका 45 से 60 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों को, 9.2% टीके 30 से 45 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों को और 4.9% टीके 18 से 30 वर्ष की आयुवर्ग के नागरिकों को लगाए गए हैं।

देशभर में सबसे तेजी से 17 करोड़ वैक्सीन लगाने में भारत बना विश्व में नंबर-1

देशभर में अबतक 17 करोड़ लोगों को ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही भारत दुनिया में सबसे तेजी से टीकाकरण करने के मामले में नंबर-1 देश बन गया है। भारत ने 114 दिनों में यह आंकड़ा पार किया है। भारत के बाद अमेरिका ने यह आंकड़ा 115 में, जबकि चीन ने 119 दिनों में छुआ।

बीते 24 घंटों में इतने लोगों को लगी वैक्सीन

देश में बीते 24 घंटे में 18 से 44 वर्ष की आयुवर्ग के कुल 4 लाख, 31 हजार, 285 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई है। इसके अलावा अगर कुल आंकड़ों की बात करें, तो देश में इसी आयुवर्ग के कुल 34 लाख, 80 हजार, 618 नागरिकों को 1 मई से शुरू हुए टीकाकरण के तीसरे चरण के अंतर्गत अबतक टीका लगाया जा चुका है।

बीते 24 घंटों में हेल्थ केयर वर्कर्स की श्रेणी में 16,923 नागरिकों को पहला टीका, जबकि 29,778 नागरिकों को दूसरा टीका लगाया गया है। इसके अलावा 45 से 60 वर्ष की आयुवर्ग के 3 लाख, 40 हजार, 178 लोगों को पहला टीका, जबकि 3 लाख, 3 हजार 146 नागरिकों को दूसरा टीका लगाया गया। वरिष्ठजनों की श्रेणी में 1 लाख, 31 हजार, 744 लोगों को पहला टीका, जबकि 4 लाख, 89 हजार, 041 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया।

हेल्थ केयर वर्कर्स

हेल्थ केयर वर्कर्स की बात करें तो अभी तक कुल 96 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक, जबकि 65 लाख, 70 हजार, 062 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में 1 करोड़, 42 लाख, 34 हजार से भी ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं इसी श्रेणी में 80 लाख, 30 हजार से अधिक लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के इतने नागरिकों को लगी वैक्सीन

45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के नागरिकों की बात करें तो कुल 5 करोड़, 62 लाख, 43 हजार 308 से भी अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि इसी आयुवर्ग के 81 लाख, 58 हजार 535 लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है।

वरिष्ठ नागरिकों की रही है संपूर्ण भागीदारी

60 वर्ष से ऊपर की उम्र के 5 करोड़, 40 लाख, 99 हजार से भी ज्यादा नागरिकों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 1 करोड़, 67 लाख, 97 हजार से भी अधिक वरिष्ठजनों को इस टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

राज्यवार यह रहा आंकड़ा

राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़, 51 लाख, राजस्थान में 1 करोड़, 17 लाख, यूपी में 1 करोड़, 11 लाख, गुजरात में 1 करोड़ 08 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं केंद्रशासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 32.77 लाख, पुड्डुचेरी में 1.77 लाख, नागालैंड में 1.77 लाख, लद्दाख में 84 हजार, लक्षदीप में 20 हजार से भी अधिक लोगों को इस टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।

दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक में 1.09 करोड़, केरल में 81.55 लाख, आंध्र प्रदेश में 73.73 लाख, तमिलनाडु में 67.38 लाख, ओडिशा में 64.48 लाख, तेलंगाना में 53.88 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

उत्तर-पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 3.57 लाख, मेघालय में 3.74 लाख, त्रिपुरा में 14.35 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 2.89 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।

 

देशभर में कुल वैक्सीन की 66.79% डोज 10 राज्यों को दी गई है, जिसमें महाराष्ट्र (10.70%), राजस्थान (8.29%), उत्तर प्रदेश (7.98%), गुजरात (8.22%), पश्चिम बंगाल (6.95%), कर्नाटक (6.15), मध्य प्रदेश (5.00), केरल (4.66%), बिहार (4.60%) और आंध्र प्रदेश (4.19%) शामिल हैं।

बीते 24 घंटों में इतने लोग स्वस्थ

बीते 24 घंटों में देशभर में कुल 3 लाख, 52 हजार, 181 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान देशभर से कुल 18.64 लाख से अधिक सैंपल एकत्रित किये गए, जिसके बाद कुल एकत्रित किये गए नमूनों की संख्या 30.8 करोड़ के पार पहुंच गई है। भारत में बीते एक सप्ताह का कोरोना मामलों की वृद्धि दर 1.13% है। वहीं इस महामारी की मृत्यु दर 1.68% है।

इसमें से 10 राज्यों से सर्वाधिक 72.90% मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन राज्यों के अंतर्गत महाराष्ट्र में सर्वाधिक (58,805), उत्तर प्रदेश (27,139), केरल (34,600), कर्नाटक (34,752), तमिलनाडु (19,508), राजस्थान (16,880), पश्चिम बंगाल (19,231), हरियाणा (14,264), गुजरात (15,264), दिल्ली (14,071) कोविड मरीज ठीक हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बीते 10 दिनों में देश में औसत रिकवरी रेट 3.28 लाख प्रतिदिन है।

साप्ताहिक औसत रिकवरी की बात करें तो 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक 53 हजार, 816, 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक 82 हजार, 596, 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक 1 लाख 46 हजार, 474, 23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 2 लाख, 33 हजार, 143, 30 अप्रैल से 6 मई तक 3 लाख, 13 हजार, 424 और 7 मई से 13 मई तक 3 लाख, 50 हजार, 568 नागरिक ठीक हुए हैं।

इन जिलों में बीते दो सप्ताह से घट रहे हैं मामले

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भोपाल और इंदौर, महाराष्ट्र के ठाणे, नागपुर, नासिक, जळगाव और चंद्रपुर, गुजरात के सूरत और अहमदाबाद, राजस्थान के अलवर में और झारखण्ड के रांची में बीते दो सप्ताह से कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली है।

इसी कड़ी में साप्ताहिक आंकड़ों की बात करें, देश के 125 जिलों में(22 से 28 अप्रैल में), 182 जिलों में(29 अप्रैल से 5 मई) और 338 जिलों में(6 मई से 12 मई के मध्य) कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली है।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 18 करोड़ से अधिक वैक्सीन दी गईं

13 मई की सुबह 10 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक 18 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी हैं। राज्यों में महाराष्ट्र को सर्वाधिक 1.82 करोड़+, उत्तर प्रदेश को 1 करोड़, 51 लाख+, राजस्थान को 1 करोड़, 47 लाख+, गुजरात को 1 करोड़, 48 लाख+, पश्चिम बंगाल 1 करोड़, 20 लाख+ और कर्नाटक को 1 करोड़, 09 लाख+ से अधिक खुराकें केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 90 लाख से अधिक खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास फिलहाल उपलब्ध हैं, जबकि 7 लाख, 29 हजार, 610 से अधिक खुराकों को अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दिया जाना है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More