BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

कोरोना का अनुभव डेंगू के नियंत्रण में आ रहा काम

मथुरा। कोराना से निपटने के लिए स्थापित किए गये कोविड कमांड सेंटर का उपयोग डेंगू के लिए किया जा रहा है। एक तरह से अधिकारियों को कोरोना से निपटने में मिला अनुभव डेंगू को नियंत्रित करने में काम आ रहा है।

कोविड कमांड सेंटर से डेंगू के मरीजों से सीधे संवाद स्थापित किया जा रहा है। डेंगू के इजाल सहित दूसरी जानकारियां भी लगातार जुटाई जा रही हैं, जिससे किसी तरह की कमी होने पर उन्हें तत्काल दूर किया जा सके और मरीजों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। सीएमओ डा.रचना गुप्ता ने कोविड कमांड सेंटर में नोडल अधिकारी के रूप में डा.आलोक कुमार की तैनाती की है। उनके सहायक के तौर पर जितेन्द्र सिंह को नामित किया गया है।

जितेन्द्र सिंह सहायक नोडल अधिकारी होंगे। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगी हुई है। इन पालियों में ड्यूटी कर रहे कर्मियों द्वारा डेंगू मरीजों के पास फोन करके प्रतिदिन उनकी तबियत के बारे में पूछा जा रहा है।

निगरानी समितियों पर भी कमांड सेंटर से लगातार निगरानी की जा रही है। उन्हें भी फोन कर सक्रिय किया जा रहा है। डेंगू मलेरिया से बचाव और सावधानी के संदेश दिए जा रहे हैं। साथ ही कोविड वैक्सीनेशन, आयुष्मान कार्ड, मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों से भी संपर्क किया जा रहा है।

आज मनाया जाएगा आयुष्मान भारत दिवस


आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गुरूवार को आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन होगा। सीएमओ डा.रचना गुप्ता के अनुशार कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संगोष्ठिी का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें योजना के अंतर्गत गरीब एवं पात्र लोगों के निःशुल्क इलाज के संबेध में जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी जाएगी। योजना में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों द्वारा आयुष्मान कार्डों का वितरण भी किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More