BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कोरोनाः डीएम ने इंटीग्रेटेड कोविड-19 कमांड सेंटर की समीक्षा की

मथुरा। जनपद में कोरोना केस की दृष्टिगत को देखते हुए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने इंटीग्रेटेड कोविड-19 कमांड सेंटर से संबंधित एक समीक्षा बैठक ली, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के सभी नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा सेंपलिंग कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं होम आइसोलेशन से संबंधित आवश्यक कार्यवाही नियत समय से करने एवं जन जागरूकता हेतु पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को अधिक से अधिक प्रयोग किए जाने के निर्देश दिए।


श्री चहल ने जनदपवासियों से अपील की कि कोरोना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इंटीग्रेट कोड कमांड सेंटर के फोन नंबर 0565-2470218, 2470009 एवं 2470254 पर केवल कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की सूचना दें, जिससे पाॅजिटिव व्यक्ति से प्रभावित होने से अन्य लोग बच सकें। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि मथुरा जनपद में विभिन्न स्थानों पर कल शाम से अब तक 47 केस निकले हैं।


जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये हैं कि कांटेक्ट ट्रेसिंग में तेजी लायी जाये, यदि किसी अधिकारी की लापरवाही मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग कम से कम 25 व्यक्तियों की करना सुनिश्चित करेंगे और कांटेक्ट ट्रेसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी तथा गुणवत्ता के साथ यह कार्य पूर्ण करेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. रचना गुप्ता, डाॅ. राजीव गुप्ता, डाॅ. जितेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More