BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कोरोना संकट - कॉनवेयर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़ रुपये

चंडीगढ़ । पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (कॉनवेयर) ने कोरोना महामारी को रोकने के लिए और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की मदद दी है। इससे द्वारका दास अरोड़ा की अध्यक्षता में कॉनवेयर राज्य की पहली सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई बन गई है जिसने कोरोना महामारी के खिलाफ मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है |

सहायता राशि देने के बाद द्वारका दास अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये देने का फैसला कॉनवेयर के सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से लिया जिसमें मैनेजिंग डायरेक्टर नीलकंठ अव्हाड और अतिरिक्त मैनेजिंग डायरेक्टर यशनदीप सिंह समेत सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर शामिल हैं | सभी का मानना था कि कोरोना महामारी के खिलाफ भयंकर युद्ध में, कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को समर्थन देने के लिए कॉनवेयोर को कड़े कदम उठाने चाहिए। अरोड़ा ने यह भी कहा कि महामारी के खिलाफ लड़ने वाली राज्य सरकार के पास अभी भी वित्तीय संसाधनों की कमी है और हर पंजाबी को यह जंग जीतने के लिए राज्य सरकार का पूरा समर्थन करना चाहिए।

यह भी उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अभी तक कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पंजाब को आवश्यक धनराशि उपलब्ध नहीं कराई है | हालांकि मदद लेने के लिए पंजाब की तरफ से कई बार केंद्र को प्रस्ताव भेजा जा चुका है | अरोड़ा ने यह भी कहा कि पंजाब को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी और सभी पंजाबी कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ हैं और सभी मिलकर यह लड़ाई जीतेंगे । उन्होंने कहा कि पंजाब पहला राज्य था जिसने पहले ही इस महामारी के प्रकोप का अनुमान लगाया था और समय पर कर्फ्यू जैसे कड़े कदम उठाए जिससे लाखों लोगों की जान बची है जिसके लिए सभी सरकारी विभाग बेहतरीन काम कर रहे हैं।

अरोड़ा ने यह भी कहा कि कॉनवेयर को एक इकाई के तौर पर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का एहसास है और संकट के समय में वह अपने संसाधनों के अनुसार समाज और सरकार की सेवा करती रहेगी । उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ साहसिक निर्णय लिए हैं और उन्हें प्रभावी तरीके से लागू किया है । पंजाब सरकार राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन लागू करने वाली अग्रणी सरकारों में से एक थी जिससे कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिली । यहां यह बताना भी उल्लेखनीय है कि द्वारका दास अरोड़ा ने पिछले महीने ही चंडीगढ़ में कॉनवेयर के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More