BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

COOPERATIVE BANK SCAM: शरद पवार बोलेे, शिवाजी महाराज ने हमें दिल्ली की सत्ता के आगे झुकना नहीं सिखाया

मुंबई। महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में नाम आने के बाद राष्ट्रवादी नेशनल पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मैं खुद इस मामले के बारे में मेरे पास जो भी जानकारी है उसे देने के लिए 27 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय जाऊंगा।

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि मैं एजेंसियों की जांच में सहयोग करूंगा। शुक्रवार को मैं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होऊंगा। यह मेरे जीवन में दूसरी बार है। इससे पहले 1980 में मुझे एक आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। शरद पवार ने कहा कि मुझे संविधान और न्याय पर विश्वास है। महाराष्ट्र का इतिहास ने हमें दिल्ली की सत्ता के आगे झुकना नहीं सिखाया है। उन्होंने कहा कि शिवाजी के आदर्शों पर चलता हूं कि उन्होंने हमें बचपन से ही सिखाया है कि दिल्ली की ताकत के आगे नहीं झुकना है। उन्होंने कहा कि मैं अपने खिलाफ कार्रवाई के विवरण में नहीं जाना चाहता हूं और विधानसभा चुनाव का दौर है और मैं पूरे राज्य का दौरा कर रहा हूं। मुझे अपने महाराष्ट्र दौरे से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। पवार ने कहा कि किसी को कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।

इससे पहले राष्ट्रवादी नेशनल पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई थी। आपको बताते जाए कि शरद पवार के खिलाफ बैंक घोटाले में केस दर्ज हो गया है। इसी बीच एनसीपी कार्यकर्ताओं ने मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। एनसीपी कार्यकर्ताओं ने मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारी ईडी कार्रवाई से नाराज हैं। प्रवर्तन निदेशालय और केन्द्र, राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इसके अलावा एनसीपी ने बारामती बंद का ऐलान भी किया है। बारामती शहर और तालुका मे सभी व्यापारीयों ने अपनी दुकानें बंद कर दी है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More