BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

हरी सब्जियों में प्रयोग होने वाली मेथी और इसके बीज का सेवन कई बीमारियों से रखते हैं दूर

पौष्टिक आहार और हरी सब्जियां सेहत के लिए जरूरी हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में साग के रूप में अथवा सब्जियों में मसाले के रूप में प्रयोग होने वाली मेथी में रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ ही अनेक रोगों से लड़ने की क्षमता है। सोडियम, जिंक, फास्फोरस, फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम के साथ ही विटामिन ए, बी, सी की भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं।
 

मेथी सेहत के लिए गुणकारी

इस संबंध में आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर एसके राय ने बताया कि इसमें अनेक पोषक तत्वों के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे फोड़, एक्जिमा एवं जली हुई त्वचा को ठीक करने की क्षमता होती है। त्वचा को सुंदर बनाने के लिए भी बहुत उपयोगी है। इससे मुंहासे और त्वचा की समस्याएं दूर हो जाती है। इसके साथ ही बालों के झड़ने में भी उपयोगी हैं। रूसी की समस्या में भी यह कारगर है।
 

मेथी में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है प्रोटीन

उन्होंने बताया कि इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण बालों के विकास के लिए काफी फायदेमंद है। यह घने बालों को घना और मजबूती प्रदान करने के लिए बहुत उपयोगी है। यह शुगर रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें हय्पोग्लिय्समिक गुण रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक है। इसके अलावा इसमें निहित फाइबर कार्बोहाइड्रेट एवं शुगर के अवशोषण को धीमा करता है।
 

मेथी के बीज दिल की बीमारियों को रोकने में करते हैं मदद

डॉ. राय ने बताया कि इससे स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए इसके बीज का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइटोस्ट्रोजेन होता है, जो स्तनपान कराने वाली माताओं में दूध बढ़ाता है। यह गैलेक्टोगाग्स का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है, जो स्तन दूध की मात्रा में बढ़ोत्तरी लाता है। इसके अलावा इसमें एंटी ऑक्सिडेंट एवं हृदय संरक्षण के गुण भी पाये जाते हैं। इसके बीज में 25 प्रतिशत गैलेक्टोमैनन होता है, जो एक प्रकार का प्राकृतिक घुलनशील फाइबर होता है, जो दिल की बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इसके साथ ही कब्ज से मुक्ति दिलाने में भी सहायता करता है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More