BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस निकालेगी प्रतिज्ञा यात्रा

लखनऊ । कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी मुख्यालय में रणनीति बनाई है। इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। हम वचन निभाएंगे नाम से प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 'हम वचन निभाएंगे' नाम से 12 हजार किमी चलेगी। यात्रा बड़ी ग्राम पंचायतों और कस्बों से होकर गुजरेगी। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि यूपी प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पार्टी और उससे जुड़े संगठन हर स्तर पर खुद को मजबूत बनाने में जुटे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टी अपने चुनावी अभियान के तहत 'कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा हम वचन निभायेंगें' नाम से 12 हजार किलोमीटर की यात्रा प्रदेश के तमाम बड़े शहरों, कस्बों और गांवो से होकर गुजरेगी। यह निर्णय यूपी प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सलाहाकार और रणनीति कमेटी ने लिया। कमेटी की बैठक में आने वाले विाानसभा से जुड़े चुनाव अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन किया गया।

यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और रूट निर्धारण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सलाहकार एवं रणनीति कमेटी के सदस्यों के साथ प्रियंका ने व्यापक विचार विमर्श किया। राष्ट्रीय महासचिव ने बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समन्वय समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्रवार चुनावी रणनीति को लेकर तमाम बिदुओं पर चर्चा की। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों, चुनाव प्रबंधन, प्रचार अभियान कार्यक्रमों को लेकर सदस्यों से राय मांगी। क्षेत्रवार समीक्षा के दौरान पूर्वाचल, बुंदेलखंड, मध्य यूपी और आगरा क्षेत्र से संबािंत प्रभारियों, प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों, प्रदेश सचिवों, जिला और शहर अध्यक्षों से संगठन सृजन पर लिखित रिपोर्ट मांगी गयी। प्रियंका ने यूपी की 58 हजार ग्राम सभाओं में इस माह के अंत तक कांग्रेस के ग्राम सभा अध्यक्ष और उनकी कमेटियों के गठन के अनिवार्यता को लेकर सख्त निर्देश दिया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More