BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

यमुना शुद्धिकरण के मुद्दे पर हमलावर हुई कांग्रेस

मथुरा। कान्हा की नगरी मंे यमुना शुद्धिकरण का मुद्दा दशकों से राजनीतिक दलों के लिए चुनावी मुद्दा रहा है। वक्त के साथ बदला सिर्फ इतना है कि जो इस मुद्ेद पर हमलावर रहते थे वह अब बचाव की मुद्रा में है और जो लगातार ताने सुनते रहे वह महलावर हो गये हैं।


  कांग्रेस ने यमुना शुद्धिकरण के मुद्दे पर भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम कागज पर लिखा ज्ञापन देने की बजाय यमुना से बोतल में लाया गया दूषित यमुना जल सौंपा और इस पानी को राष्ट्रपति भवन तक पहुंचाने का अधिकारियों से अनुरोध किया। इससे पहले युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम के नेतृत्व में विश्राम घाट पर पूजन किया गया। विश्राम घाट से कलक्ट्रेट तक मार्च निकला।


पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकारों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहाकि खुद का यमुना पुत्र कहने वाले हमारे प्रधानमंत्री जबाव देने को तैयार नहीं हैं। केन्द्र के साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस के सरकार है।

यमुना लगातार मैली हो रही हैं। भाजपा की सरकारें झूंठी और ढकोसला साबित हुई हैं। धर्म परायण जनता धर्म विरोधी साबित हुई है। हथिनी कुंड से पानी लाने के लिए लम्बी यात्राएं निकालते रहे लोग मौन साध गये हैं। 1985 में गंगा एक्शन प्लान के साथ यमुना एक्शन प्लान भी हमने तैयार कराया था। ट्रीटमेंट प्लांट, पंपिंग स्टेशन स्थापित किये थे। तब से करीब 2000 कालोनियां विकसित हो चुकी हैं। इनकी क्षमता नहीं बढी है। उन्होंने कहाकि यह लोग नालों को टेप नहीं कर सके हैं। हमने तो केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच एग्रीमेंट भी करा दिया था लेकिन प्रदेश सरकार के पास पैसे ही नहीं थे।


 युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहाकि केन्द्र मंे पिछले सात साल से और राज्य मंे चार साल से भाजपा की सरकार है। इस दौरान यमुना जी और ज्यादा गंदी हुई हैं। यह भाजपा की गंदी मानसिकता को दिखाता है। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार सभी दलों को साथ लेकर चले और सही सोच से काम करे तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, महेश पाठक, यामिनी रमण आचार्य आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More