BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि, फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित

मथुरा। डहरूआ गांव में आठ साल की बच्ची का सोमवार रात अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार सुबह बच्ची का खून से लथपथ शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या करने की पुष्टि हुई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हलार का इनाम घोषित किया है।

इस मामले में गांव के ही बनवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बनवारी वारदात के बाद से ही फरार है। बुधवार को पुलिस ने उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया। रात भर पुलिस संभावित स्थानों पर बनवारी की तलाश में दबिश देती रही।

लेकिन पता नहीं चल सका। आरोपित हरियाणा के ट्रकों पर परिचालक था। रक्षाबंधन पर अपने गांव आया था। जिस दिन उसने वारदात को अंजाम दिया, उस दिन वह बेलदारी करके लौटा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस हरियाणा और उत्तर प्रदेश के जिलों में पोस्टर चस्पा करेगी।

पुलिस हरियाणा के ट्रांसपोर्टरों के साथ आज रात बैठक भी कर सकती है। सड़क से गुजरने वाले सभी वाहनों पर आरोपित के पोस्टर लगाए जाएंगे। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आधा दर्जन से अधिक टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी हैं।

 

पीडित परिवार को मिले 20 लाख मुआवजाः कांग्रेस


यमुनापार थाना के गांव ढहरुआ में मंगलवार को 9 वर्षीय बच्चे की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। बुधवार को पीडित परिजनों से मिलने कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा।

जिला अध्यक्ष दीपक चैधरी के नेतृत्व में गांव ढहरुआ पहुंचे कांग्रेस प्रतिदिन मंडल ने ग्रामीणों से भी बात की। मंगलवार को बच्ची का शव मिलने के बाद ग्रामीणों की पुलिस के साथ भी तडका तडकी हो गई थी।  वहां पीडित परिजनांे से प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। दीपक चैधरी  ने कहा कि पीडित परिवार को जिला प्रशासन न्याय प्रदान करें।

घटना के दोषी अभियुक्त की त्वरीत पुलिस गिरफ्तारी करके कडी से कडी सजा के लिये पुलिस कठोर कानूनी कार्यवाही करे जिससे असामाजिक तत्वों को हतोत्साहित किया जा सके। उन्होंने मांग की कि पीडित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा प्रशासन की ओर दिया जाये।

इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में भूरी सिंह जायस, विनेश सनवाल वाल्मिकि, चैधरी मोहन सिंह, प्रवीण भाष्कर, चैधरी मोहन सिंह, अजय कुमार, सौमिल कुलश्रेष्ठ, कमल सागर आदि सामिल  रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More