BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कोरोना काल में भारतीय वायुसेना और रेलवे के सराहनीय कदम

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक तरफ केंद्र सरकार की सजगता, फ्रंट लाइन वर्कर्स का सहयोग और देशवासियों की भागीदारी से पूरा देश इस वायरस से पूरी ताकत से लड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ आज से इस कड़ी में भारतीय वायुसेना और भारतीय रेल भी शामिल हो गई है। 

ज्ञात हो, भारतीय वायु सेना का एक सी -17 विमान आज सुबह 2 बजे सिंगापुर के चांगी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए हिंडन एयर बेस से रवाना हुआ। यह विमान सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर सिंगापुर पहुंचा। 4 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनरों को लोड करने के बाद यह विमान सिंगापुर से निकलकर पानागढ़ एयर बेस पर उतरने के लिए वायुमार्ग पर है।  

सी-17 विमान का भी हुआ इस्तेमाल

इसके अलावा भारतीय वायु सेना का सी-17 विमान भी आज हिंडन एयर बेस से सुबह 08:00 बजे पुणे एयर बेस के लिए रवाना हुआ था। यह विमान सुबह 10:00 बजे अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचा। इस विमान पर खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर को लादा गया था। इसके बाद इस विमान ने जामनगर एयर बेस के लिए उड़ान भरी। उपरोक्त दोनों विमानों के अलावा भारतीय वायु सेना के एक और विमान सी-17 ने भी पुणे से जामनगर के लिए दूसरे दौर की उड़ान भरी। इस विमान में भी खाली कंटेनर लोड किये गए थे। इससे पहले एक अन्य सी-17 विमान ने आज दो खाली कंटेनर जोधपुर से जामनगर पहुंचाए थे।

लेह और कारगिल तक पहुंचाए गए कोविड परीक्षण उपकरण

भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकाप्टर और एन-32 सैन्य परिवहन विमान ने कोविड परीक्षण उपकरण क्रमशः जम्मू से लेह और जम्मू से कारगिल तक पहुंचाए। वायुसेना द्वारा पहुंचाए गए इन उपकरणों में बायो सेफ्टी कैबिनेट, सेंट्रीफ्यूज और स्टेबलाइजर्स शामिल थे। इन मशीनों को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा बनाया गया है और अब जांच क्षमता को बढ़ाने के लिए इन्हें केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को दिया गया है।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन का हो रहा इस्तेमाल

जानकारी के लिए बता दें कि आज सुबह साढ़े 6 बजे ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन 30 हजार लीटर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन लेकर लखनऊ पहुंची। फिलहाल, यह ट्रेन महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली समेत अनेकों राज्यों में ऑक्सीजन पहुंचा रही है। इस ट्रेन के द्वारा रेलवे ने बीते 24 घंटों में 150 टन ऑक्सीजन डिलीवर की है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More