देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही विभिन्न समस्याआंे को लेकर जिला समन्वय संर्घष समिति ने जिला अध्यक्ष नेत्र परीक्षण अधिकारी पी.डी. गौतम और सचिव आर.पी. शर्मा के नेतृत्व में बिंदुबार सीएमओ डॉ. पी.के. गुप्ता को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए सीएचसी और पीएचसी सहित मुख्यालयों पर तैनात सभी कर्मचारियों की सर्विस बुक, जीपीएफ बुक को जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए उन्हें अवगत कराया जाए,कर्मचारियों के 2016 से अब तक के बोनस के भुगतान अनावश्यक रूप से रुके हुए है जिनको जल्द से जल्द इसी वित्तीय वर्ष में भुगतान किए जाए,सेवानिर्वित कर्मचारियों के सभी भुगतान जल्द से जल्द कराए जाए इसमे किसी प्रकार का बिलंब सहन नही किया जायेगा।वही मांग की सेवानिर्वित होने वाले कर्मचारियों की सभी औपचारिकताए समय से पूर्ण करा ली जाए जिससे कर्मचारियों को भटकना न पड़े अंतिम समय मे कर्मचारियों के भुगतान को लेकर शोषण किया जाता है इसको समन्वय संर्घष समिति कतई बर्दाश्त नही करेगी।इस दौरान आर.सी. शर्मा, पी.के. गौतम, भीमसेन चाहर, नारायण सिंह,ललित मोहन पाठक, ओमप्रकाश पाल, किशोर बाबू गुप्ता, पवन गौतम, देवेंद्र कुमार सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।













Related Items
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
गर्म-गर्म औषधीय छाछ ‘खलम’, एक-दो नहीं कई समस्याओं को करता है दूर, ये है विधि
दिल्ली की समस्याओं का समाधान स्थाई सरकार ही कर सकती है, अस्थाई मुख्यमंत्री नहीं : अलका लांबा