BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

CM योगी आदित्यनाथ ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने आज ढाई साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गुजरे इन सालों में लोगों का नजरिया बदला है। कामकाज की बदौलत उनकी सरकार ने जनता में विश्वास कायम किया है।

मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने वर्क टीम के रूप में काम करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रति बने निगेटिव परसेप्शन को बदल दिया है। 14 साल के वनवास के बाद 19 मार्च 2017 को प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। तब हमारी सरकार के सामने हर क्षेत्र में चुनौतियां थी, लेकिन हमने मुश्किलों को मौकों में बदल कर यहां सुशासन लाने में कामयाबी हासिल की है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ढाई साल के कार्यकाल ने यूपी से पहचान के संकट को खत्म किया। शासन की विश्वनीयता बढ़ी, सभी मंत्रियों ने बेहतर काम करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट में किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत की जिसके तहत 86 लाख किसानों के 1 लाख रुपए तक के कर्ज माफ किए।

मुख्यमंत्री ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और दोनों सहयोगी डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं, जिनके मार्गदर्शन में यूपी सरकार ढाई साल पूरे कर रही है। ढाई साल का काम एक टीम वर्क का परिणाम ही है। गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं जिनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहता है। शासन, विकास और विश्वास से सरकार चलती है।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More