BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मथुरा में सीएम ने की कोविड-19 से लडने के इंतजामों की समीक्षा

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार बिना भेदभाव के मुफ्त टीका लगा रही है। बीमारी से बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह बीमारी को छुपाएं नहीं बल्कि उपचार कराएं। पिछले 12 दिन में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कोरोना के 20,4000 सक्रिय मरीज हैं। कोरोना से लडाई चल रही है प्रयासों के सार्थक परिणाम आ रहे हैं।

प्रदेश में 26,5000 और मथुरा में 36,000 युवाओं को टीका लग चुका है। ऑक्सीजन के लिए 2,000000 कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक चार करोड़ से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। एक दिन में दो लाख 92 हजार टेस्ट किए गए हैं। अब तक 45 साल से अधिक उम्र के एक करोड़ 45 लाख को टीका लगाये जा चुके हैं।


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को मथुरा पहुंचे थे। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं। यहां करीब तीन घंटे रूकने के दौरान उन्होंने कोरोना मरीजों से मुलाकात से लेकर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर व सरकारी अस्पताल तक का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। मरीजों और तीमारदारांे से बात की। यहां तैनात अधिकारियों से समीक्षा बैठक में कोरोना से लड़ाई के लिए की गई व्यवस्थाओं पर चर्चा की।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे को लेेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। करीब 800 कर्मचारियों को काम पर लगाया गया था। हैलीपेड से लेकर अस्पताल तक व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया गया था। आलाधिकारियों ने लगातार मानीटरिंग की और व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर वेटरनरी विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरा। यहां जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहाकि दूसरी लहर में हालात कुछ अलग हैं। दूसरी लहर में स्थिति बदली है। पहली लहर मंे मरीज आसानी से ठीक हो जाते थे। अब आक्सीजन की जरूरत पडी है। इससे पहले इस तरह के हालात नहीं थे।

चुनौतियों का सामान किया जा रहा है। मथुरा में भी सक्रिय मामलों में कमी आई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महामारी के खिलाफ हमें सामूहिक रूप से लड़ना होगा। गांवों कोरोना फैलने पर उन्होंने कहाकि 97 हजार गांव में स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। इस दौरान प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मुख्यमंत्री के साथ रहे।

सीएम ने पत्रकार वार्ता में किया एक तरफा संवाद


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार वार्ता के दौरान एक तरफा संवाद किया। उन्होंने सरकार की ओर से किये जा रहे प्रयासों और आंकडों को सामने रखा। मुख्यमंत्री का संबोधन खत्म होने के बाद पत्रकारों ने व्यवस्थाआंे संबंधी सवाल उठाये लेकिन सीएम ने किसी का जबाव नहीं दिया और धन्यवाद के साथ अपना संबोधन समाप्त कर चले गये।

सीएम की वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी बेहाश होकर गिरा


दोपहर को मथुरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था में एमवीडीए पर मुस्तैद एक सिपाही की अचानक तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।  इस संबंध में जानकारी देते साथी सब इंस्पेक्टर ने बताया कि सचिन कुमार अद्दा पुलिस चैकी पर तैनात हैं और इनकी वीआईपी ड्यूटी लगी हुई थी और तेज गर्मी होने के कारण यह अचेत होकर गिर गए थे फिलहाल मथुरा के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More