देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreपुणे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने महाजनादेश यात्रा निकाल रहे हैं। आज वे मुख्यमंत्री बैलगाड़ी में बैठकर प्रचार-प्रसार करने निकले। मुख्यमंत्री ने ही बैलगाड़ी की लगाम खुद ने ही संभाल रखी थी।
बैलगाड़ी से चुनाव प्रचार के दौरान फडणवीस के सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रास्तेभर फडणवीस पुणे की जनता का अभिवादन करते नजर आए। इस पूरी यात्रा के दौरान सीएम फडणवीस के सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा घेरा बना रखा था। आपको बताते जाए कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को भी अभियान महा जनादेश यात्रा के तीसरे चरण के तहत पुणे जिले की कई तहसीलों का दौरा किया था।
मुख्यमंत्री के साथ राज्य के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल भी थे। पाटिल इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन भी मुख्यमंत्री के साथ थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडनवीस ने कहा कि मुझे यकीन है कि कुछ लोगों को आज रात ठीक से नींद नहीं आएगी। चुनावी हार के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को जिम्मेदार ठहराने के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस-एनसीपी की तरह सत्ता का नशा हमारे सिर पर नहीं चढ़ा है क्योंकि हमने लोगों के सेवक के रूप में काम किया है। ये दोनों दल अभी 25 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे।’
साभार-khaskhabar.com













Related Items
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन