BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

केन्द्र सरकार ने म्युकोरमाइकोसिस के उपचार के लिए एम्फोटेरीसीन-बी का उत्पादन बढ़ाया

केन्द्र सरकार ने म्युकोरमाइकोसिस के उपचार के लिए फंगल रोधी दवाई एम्फोटेरीसीन-बी की बढ़ती मांग के बीच इस दवा का उत्पादन बढ़ा दिया है। इस फैसले से म्युकोरमाइकोसिस के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। आपको बता दें, म्युकोरमाइकोसिस को ब्लैक फंगस के नाम से भी जाना जाता है। इससे ज्यादातर मधुमेह रोगी प्रभावित होते हैं, लेकिन वर्तमान में कोरोना संक्रमित रोगियों के ठीक होने के बाद उनमें यह रोग पाया जा रहा है।

सरकार ने निर्माताओं से की इस संबंध में बातचीत

रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस दवाई की आवश्यकता और आपूर्ति की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एम्फोटेरीसीन-बी के घरेलू उत्पादन और आयात को बढ़ाने के लिए विनिर्माताओं के साथ रणनीति बनाई है। उन्होंने आगे कहा कि इस दवा की आपूर्ति राज्यों को पहले से कई गुणा बढ़ाई गई है।

राज्य करें विवेकपूर्ण इस्तेमाल

केन्द्रीय मंत्री मंडाविया ने कहा कि दवा के वितरण और आपूर्ति के प्रबंधन की सक्षम प्रणाली तैयार की गई है और इसके भंडारण की समस्या भी जल्द से जल्द दूर कर दी जाएगी। उन्होंने राज्यों से आग्रह किया कि दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए इस दवा का उपयुक्त इस्तेमाल किया जाए।

ब्लैक फंगस होने का क्या है कारण

आपको बता दें, हाल ही में केंद्र सरकार ने कोविड मरीजों में फंगल संक्रमण के प्रबंधन के बारे में परामर्श जारी किया है। परामर्श में कहा गया है कि फंगल संक्रमण म्युकोरमाइकोसिस मुख्य रूप से उन लोगों को होता है, जो कोविड का उपचार करा रहे हैं और बीमारियों से लड़ने की उनकी क्षमता कम हो गई है।

डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना मरीजों के इलाज में स्टेरॉयड का इस्तेमाल पहले से ही उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली मतलब इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है, जिसके परिणामस्वरूप ब्लैक फंगस होती है।
Twitter

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More