BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PDP MLA ने आतंकियों को बताया अपना भाई और शहीद, बीजेपी ने साधा निशाना

PDP MLA ने आतंकियों को बताया अपना भाई और शहीद, बीजेपी ने साधा निशानाश्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। ऐसे में बीजेपी के सहयोग से सरकार चला रही पीडीपी के एक विधायक ने आतंकियों को शहीद करार देकर विवाद खड़ा कर दिया है। पीडीपी विधायक एजाज अहमद मीर ने विवादित बयान देते हुए कहा कि कश्मीर के आतंकी शहीद हैं और वे हमारे भाई हैं। इनमें से कुछ तो नाबालिग हैं, जिन्हें यह नहीं पता है कि वह क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उग्रवादियों की मौत पर हमें जश्न नहीं मनाना चाहिए, वे कश्मीर के ही निवासी हैं। 

 

उन्होंने आगे कहा कि हमें उनकी मौत का जश्न नहीं मनाना चाहिए, यह हमारी सामुहिक असफलता है। हमें तब भी दुख होता है जब हमारे जवान शहीद होते हैं। हमें जवानों के साथ ही आतंकियों के परिवारों के साथ भी सद्भावना रखनी चाहिए। मीर के इस बयान के बाद पीडीपी के साथ बीजेपी के गठबंधन पर भी सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और भाजपा गठबंधन की सरकार है। ऐसे में बीजेपी ने एजाज अहमद के बयान से किनारा कर लिया है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पीडीपी विधायक के बयान का विरोध करते हुए कहा है कि अलगाववादी और आतंकी कश्मीर के दुश्मन हैं। केंद्रीय मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मीर के बयान पर कहा, आतंकी और अलगाववादी कश्मीर, कश्मीरियों, शांति और विकास के दुश्मन हैं। वे किसी के भाई कैसे हो सकते हैं? जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कह चुकी हैं कि कश्मीर के लोग अमन चाहते हैं। ऐसे में कोई आतंकी किसी के भाई कैसे हो सकते हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More