देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। दिल्ली में CAA पर विरोध प्रदर्शन के कारण आज कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। उन्हें अब खोल दिया गया है। दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश के कई शहरों में CAA के खिलाफ विरोध ने हिंसक रूप ले लिया है। राजधानी लखनऊ के अलावा संभल में भी प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बसों, मीडिया वाहनों, प्राइवेट वाहनों में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट की सुविधा को बंद कर दिया गया है। लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान 16 पुलिसकर्मी घायल हाे गए हैं। एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई हैं।
LIVE अपडेट...
गुरुवार को लखनऊ में हुई हिंसा में पुलिस ने कार्रवाई की है, अभी तक 150 को गिरफ्तार किया गया है जबकि 19 FIR दर्ज की गई हैं।
यूपी के गाजियाबाद, लखनऊ, संभल, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, आगरा,पीलीभीत, प्रयागराज, मऊ, आजमगढ़, फिरोजाबाद सहित अन्य जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ताज तो आकर्षित करता ही है, और आगरा के नर्सिंग होम भी
आगरा की तांगा परंपरा को बचाने की पुकार
विरासत की राख में जलता आगरा