BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

CBSE BOARD : 12वीं के परिणाम जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, 5 टॉपर एनसीआर से

CBSE BOARD : 12वीं के परिणाम जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, 5 टॉपर एनसीआर सेनई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन शनिवार को 12वीं का परिणाम (सीबीएसई रिजल्ट 2018) जारी कर दिया है। लंबे समय से 12वीं के छात्र रिजल्ट (सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2018) का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। हालांकि पहले उम्मीद लगाई जा रही थी कि 30 मई को परिणाम जारी होगा, लेकिन बोर्ड ने चार दिन पहले (शनिवार 26 मई) ही 12.30 बजे जारी कर दिया। 

यह परिणाम छात्र सीबीएसई बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट http://cbse.examresults.net/

और http://cbseresults.nic.in/ पर चेक कर सकेंगे।

इस साल सीबीएसई 12वीं के एग्जाम में 11.86 लाख छात्र शामिल हुए थे। सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा 5 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चली थीं। वहीं 10वीं और 12वीं की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द भी की गई थीं। जिसकी वजह से परीक्षा कराने में देरी हुई थी। इस साल कुल 28 लाख छात्रों ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं दी थीं जिसमें 10वीं के एग्जाम में 16,85, 000 बैठे थे जबकि 12वीं के एग्जाम में 11.86 लाख छात्र शामिल हुए थे। 

टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी...

जानकारी के मुताबकि, मेघना श्रीवास्तव ने 499 अंकों के साथ टॉप किया है। मेघना स्टेप बाय स्टेप स्कूल गौतमबुद्धनगर की स्टूडेंट हैं। वहीं गाजयिाबाद की अनुष्का चंद्रा (498) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जयपुर के रहने वाले चाहत बोधराज (497) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। टॉप 10 की बात करें, तो 7 लड़कियों ने बाजी मारी है। पिछली बार सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 82 फीसदी रहा था।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More