BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

CBI ने चार्जशीट में विधायक कुलदीप सेंगर और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप नहीं

नई दिल्ली। उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे में केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) ने चार्जशीट फाइल कर दी है। सीबीआई ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता दुर्घटना मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) के खिलाफ आपराधिक साजिश और डराने धमकाने को लेकर आरोपपत्र दायर किया था। मगर उनके विरूद्ध हत्या का आरोप हटा दिया। अधिकारियों ने यह सूचना दी।

सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) और नौ अन्य के विरूद्ध आपराधिक साजिश, हत्या, हत्या की कोशिश और डराने धमकाने से संबंधित भादंसं की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मगर लखनऊ में विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल अपने आरोपपत्र में सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) और अन्य सभी को आपराधिक साजिश एवं डराने धमकाने से संबंधित भादंसं की धाराओं के तहत आरोपी बनाया है।

सड़क हादसे से संबंधी ट्रक के ड्राइवर आशीष कुमार पाल (Ashish Kumar Pal) पर लापरवाही से किसी को मौत के मुंह में धकेलने, किसी की जान जोखिम में डालकर उसे गंभीर चोट पहुंचाने, लापरवाही से वाहन चलाने से संबंधित भादंसं की धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है। इसी ट्रक ने कार में टक्कर मारी थी जिससे बलात्कार पीड़िता एवं उसके वकील बुरी तरह घायल हो गए तथा पीड़िता की एक रिश्तेदारों की मौत हो गई थी।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More