देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read MoreCBI RAID : सीबीआई की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, देश भर में 150 जगहों पर की छापेमारी
नई दिल्ली। मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद सीबीआई की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बढ़ गई है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार मामलों में देश के कई राज्यों के 150 अलग-अलग जगहों पर छापे मारे हैं।
सीबीआई ने सर्तकता विभाग के साथ मिलकर 150 सरकारी विभागों में छापे मारे, ताकि गड़बड़ियों को पकड़ा जा सके। एजेंसी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह जांच सुबह से ही विभिन्न सरकारी विभागों में किए गए, जिसमें रेलवे, बीएसएनएल, शिपिंग, द एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, कोल माइन्स और कोल फील्ड्स, द फुड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया, कस्टम्स, पॉवर, म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन, कैंटोनमेंट बोर्ड्स, परिवहन, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, राज्यों के निदेशालय, आग, उद्योग, जीएसटी, पोर्ट ट्रस्ट्स, ऑडियो-विजुअल पब्लिसिटी निदेशालय, विदेश व्यापार महानिदेशालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, सरकारी बैंकों समेत अन्य विभाग शामिल थे।
ये जांच कई शहरों में किए गए, जिसमें श्रीनगर, दिल्ली, जयपुर, जोधपुर, गुवाहाटी, शिलांग, चंडीगढ़, शिमला, चेन्नई, मदुरई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरू, मुंबई, पुणे, गांधीनगर, गोवा, भोपाल, जबलपुर, नागपुर, पटना, रांची, गाजियाबाद, देहरादून, लखनऊ, वड़ोदरा, अहमदाबाद और कोचीन शामिल हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान
राहुल ने पीएम मोदी से पूछा, कर्नाटक में भ्रष्टाचार रोकने के लिए आपने क्या किया?
शराब घोटाले में केजरीवाल से भी पूछताछ करे सीबीआई और ईडी : भाजपा