देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे में केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) ने चार्जशीट फाइल कर दी है। सीबीआई ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता दुर्घटना मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) के खिलाफ आपराधिक साजिश और डराने धमकाने को लेकर आरोपपत्र दायर किया था। मगर उनके विरूद्ध हत्या का आरोप हटा दिया। अधिकारियों ने यह सूचना दी।
सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) और नौ अन्य के विरूद्ध आपराधिक साजिश, हत्या, हत्या की कोशिश और डराने धमकाने से संबंधित भादंसं की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मगर लखनऊ में विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल अपने आरोपपत्र में सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) और अन्य सभी को आपराधिक साजिश एवं डराने धमकाने से संबंधित भादंसं की धाराओं के तहत आरोपी बनाया है।
सड़क हादसे से संबंधी ट्रक के ड्राइवर आशीष कुमार पाल (Ashish Kumar Pal) पर लापरवाही से किसी को मौत के मुंह में धकेलने, किसी की जान जोखिम में डालकर उसे गंभीर चोट पहुंचाने, लापरवाही से वाहन चलाने से संबंधित भादंसं की धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है। इसी ट्रक ने कार में टक्कर मारी थी जिससे बलात्कार पीड़िता एवं उसके वकील बुरी तरह घायल हो गए तथा पीड़िता की एक रिश्तेदारों की मौत हो गई थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
दिल्ली पुलिस ने विधायक की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर आतिशी को नोटिस दिया
ललन सिंह का भाजपा पर तंज: 3 राज्यों की जीत से मनोबल ऊंचा इसलिए कर रहे लोकतंत्र की हत्या