BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को पालमपुर उपमंडल के परौर में धार्मिक संप्रदाय राधा स्वामी सत्संग ब्यास द्वारा कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्मित एक अस्थायी अस्पताल का शुभारंभ किया। इस अस्पताल में 250 बिस्तरों की क्षमता होगी। मुख्यमंत्री ने वर्चुअली ढंग से अस्पताल को समर्पित करते हुए कहा कि मरीजों और उनके परिचारकों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराकर संप्रदाय के स्वयंसेवक मानवता की सेवा कर रहे हैं। मरीजों के लिए बेहतर इलाज को सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल के सभी बिस्तरों को ऑक्सीजन की आपूर्ति से लैस किया गया है।  

Read More

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने 'सपोर्ट कोविड पेशेंट' नाम की पहल के तहत कोविड मरीजों के लिए 'ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक' सुविधा शुरू की है। पुलिस आयुक्त के.के. राव ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस ने अपने बेड़े की 20 पीसीआर वैन को अस्थायी एम्बुलेंस में बदल दिया है और कोविड रोगियों की मदद के लिए 24 घंटे ़7 दिन हेल्पलाइन नंबर 9999999953 शुरू किया है।  

Read More

केंद्र ने राज्यों को की म्यूकर माइकोसिस के इलाज के लिए जरूरी दवा एम्फोटेरीसीन-बी की आपूर्ति

Read More

As Bihar exports GI tagged Shahi Litchi to UK, here is all about state's GI status & rich Litchi production

Read More

मुख्यमंत्री के ग्राउंड जीरो पर उतरने का दिख रहा असर, संक्रमण में आ रही गिरावट

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर निजी अस्पतालों से सांठगांठ कर मरीजों का आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने मरीजों के पैसे वापस देने की मांग की है। भाजपा ने सोमवार को एक ईमेल आईडी भी जारी किया, जिस पर मरीजों से बिल मांगे गए हैं। यह बिल भाजपा केजरीवाल सरकार को भेजकर पैसा वापस करने की मांग करेगी।  

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु पुलिस ने सोमवार से सख्त तालाबंदी लागू करने के लिए अंतरराज्यीय सीमाओं पर जांच कड़ी कर दी है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के साथ अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है और केवल सरकारी कर्मचारियों और चिकित्सा आपात स्थिति वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।  

Read More

सुशील कुमार की बढ़ी परेशानी, कार्रवाई कर सकता है रेलवे

Read More

लखनऊ । वैश्विक महामारी के समय अधिकतर अस्पतालों को कोरोना मरीज के लिए समर्पित कर दिया गया है। ऐसे में सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी नहीं चल रही है। प्रदेश में समस्या को देखते हुए यूपी सरकार द्वारा नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) चलाई गयी है। इससे अस्पताल न पहुंच पाने वाले सामान्य मरीज के लिए ओपीडी घर-घर पहुंच रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेश के लोगों को घर बैठे निशुल्क इलाज की सुविधा देने के लिये वर्ष 2019 में शुरू की गई नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) चलते-फिरते अस्पताल से अब तक प्रदेश के 45 लाख से अधिक लोगों को नि:शुल्क इलाज दिया जा चुका है।  

Read More

नई दिल्ली । भारत में अब तक लगभग 8,848 म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामले सामने आए हैं, जो कोविड-19 से उबरने वालों में तेजी से फैलने वाले संक्रमणों में से एक है। इस संक्रमण की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार ने ब्लैक फंगस के इलाज के लिए एक प्रमुख दवा एम्फोटेरिसिन-बी की शीशियों के आवंटन में तेजी लाने पर जोर दिया है। इस दिशा में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने एम्फोटेरिसिन-बी की 23,680 अतिरिक्त शीशियों के आवंटन की घोषणा की है। मंत्री ने यह भी बताया कि आवंटन कुल मरीजों की संख्या के आधार पर किया गया है, जो देश भर में लगभग 8,848 है। गुजरात (5,800) और महाराष्ट्र (5,090) को अतिरिक्त एम्फोटेरिसिन-बी शीशियों की अधिकतम संख्या आवंटित की गई है, इसके बाद आंध्र प्रदेश (2,310), मध्य प्रदेश (1,830), राजस्थान (1,780), कर्नाटक (1,270) का नंबर आता है। गुजरात में सबसे अधिक 2,281 ब्लैक फंगस के मामले सामने आए हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (2,000), आंध्र प्रदेश (910), मध्य प्रदेश (720) राजस्थान (700), कर्नाटक (5,00), हरियाणा (250), दिल्ली (197), पंजाब ( 95), छत्तीसगढ़ (87), बिहार (56), तमिलनाडु (40), केरल (36), झारखंड (27), ओडिशा (15), गोवा (12) और चंडीगढ़ (8) का स्थान है। ब्लैक फंगस एक गंभीर लेकिन दुर्लभ फंगल संक्रमण है जो म्यूकोर्मिसेट्स नामक मोल्ड के समूह के कारण होता है, जो कोविड-19 रोगियों में विकसित हो रहा है। फंगल रोग आमतौर पर उन रोगियों में देखा जा रहा है, जिन्हें लंबे समय से स्टेरॉयड दिया गया था और जो लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे, ऑक्सीजन सपोर्ट या वेंटिलेटर पर थे। इसके अलावा यह स्वच्छता की कमी के कारण भी फैलता है। ऐसे मरीज भी इसकी चपेट में आए हैं, जिन्हें अस्पताल की खराब स्वच्छता का सामना करना पड़ा या जो अन्य बीमारियों जैसे मधुमेह के लिए दवा ले रहे थे। अगर समय पर इलाज न किया जाए तो ब्लैक फंगस का संक्रमण घातक हो सकता है। कोविड दवाएं शरीर को कमजोर और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम कर सकती हैं। इससे मधुमेह और गैर-मधुमेह कोविड-19 रोगियों दोनों में रक्त शर्करा का स्तर भी बढ़ सकता है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 2,260 नए #COVID19 मामले, 6,453 रिकवरी और 182 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। कुल मामले- 14,15,219 कुल रिकवरी- 13,60,898 कुल मुत्यु- 23,013 सक्रिय मामले-31,308 साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गांवों को टीके लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को 100 प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने वाले हर गांव को 10 लाख रुपये के विशेष विकास अनुदान की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने राज्य भर के सरपंचों और पंचों से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपने गांवों का नेतृत्व करने की अपील करते हुए लोगों से अनुरोध किया कि वे हल्के लक्षणों के मामले में भी लोगों को परीक्षण कराने के लिए प्रेरित करें और खुद को टीका लगवाएं।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More