BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : कार के उड़े परखच्चे

मथुरा। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई की कहावत यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर चिरितार्थ हुई। यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा की ओर जा रही कार में पीछे से बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

कार की हालत देख कर बडे हादसे का आंदेशा हो रहा था। लोगों को उस समय आश्चर्य हुआ जब कार मंे सवार लोगों को खरोंच तक नहीं आई और सभी सकुशल बाहर निकल आये। इगलास निवासी कृष्णवीर चैधरी अपनी बहन पूजा और बेटी काजल के साथ नोएडा की ओर जा रहे थे। मांट क्षेत्र मंे माइल स्टोन 102 के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेस वे के राहत दल ने उस समय राहत की सांस ली जब उन्होंने देखा कि कार सवार सभी लोेग सुरक्षित हैं। वहीं बस में कोई सवारी नहीं थी। टोल चैकी प्रभारी पीपीएस चैहान ने बताया कि बाद में कार और बस के मालिकांे के बीच समझौता हो गया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More