BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

CAA पर सुप्रीम कोर्ट जाने से पहले सोनिया गांधी से मिले पंजाब के CM अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा में विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रस्ताव पारित हो चुका है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को यहां कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सिंह, पार्टी की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी और राज्य इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे।

बैठक आधे घंटे से अधिक समय तक चली। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सीएए को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से पहले अपनी योजनाओं से सोनिया को अवगत कराया। पंजाब विधानसभा ने पिछले हफ्ते सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया था। इससे पहले केरल सरकार भी विधानसभा में अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर चुकी है।

सीएए को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करने वाला केरल पहला राज्य है। पार्टी सूत्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के बयानों और मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

 


 


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More