देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को गुरुग्राम-दिल्ली मार्ग प्रभावित होने को लेकर लोगों को सतर्क किया है। ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है कि सड़क पर बैरीकेड लगाकर जांच किए जाने के कारण इन मार्गो पर यातायात धीमी हो सकती है।
हीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को गुरुवार को कालिंदी कुंज से यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। ट्वीट में यह भी कहा गया है कि मथुरा रोड से कालिंदी कुंज मार्ग के बीच 'रोड नंबर 13 पर यातायात रोक दिया गया है।
वहीं नोएडा से दिल्ली आ रहे लोगों से डीएनडी और अक्षरधाम मार्ग लेने के लिए कहा गया है। बीते कुछ दिनों से सीएए को लेकर जामिया नगर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात व्यवस्था काफी प्रभावित है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में लाल किला के सामने गुरुवार को प्रस्तावित एक बड़ी रैली को रोकने के लिए पुलिस ने जामा मस्जिद से कश्मीरी गेट तक के इलाके को सील कर दिया। प्रदर्शनकारियों को लाल किले तक पहुंचने से रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए गए।
पुलिस कर्मियों ने लोगों की तलाशी ली और उनसे इलाके में जाने की वजह पूछी और इसके बाद उन्हें सड़क और बाईलेन में जाने की अनुमति दी गई। कतारों में खड़े लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। कुछ ने इस कदम की आलोचना की और कुछ ने इसका मजाक बनाया।
इलाके के एक व्यापारी ने कहा कि मंदिर की लाइन है भाई।" उसे बैरिकेड्स के जरिए पहुंचने में संघर्ष करना पड़ा। प्रदर्शनकारी जैसे दिखने वाला एक युवक अपने दोस्तों से कह रहा था, "चार्ट को फेंक दो, पहले हमें लेन में प्रवेश करने की जरूरत है, चार्ट को फिर से बनाया जा सकता है। इस बीच सुरक्षा बलों ने सड़क पर मार्च किया।
साभार-khaskhabar.com












