BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मोदी बोले: 1 लाख मोदी मिलकर भी नहीं कर सकते भारत को स्वच्छ, जब तक..

मोदी बोले: 1 लाख मोदी मिलकर भी नहीं कर सकते भारत को स्वच्छ, जब तक..नई दिल्ली। गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान के तीन साल पूरे होने पर विज्ञान भवन पहुंचे हैं। यहां स्वच्छता अभियान के तीन साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी ने स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई। इससे पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी थी। पीएम मोदी ने राजघाट पर पहुंच राष्ट्रपति को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

 

कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तीन साल पहले मैं अमेरिका में था, 1 अक्टूबर रात देर से आया और 2 अक्टूबर को झाड़ू लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उस समय मेरी काफी आलोचना की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर छुट्टी का दिन होता लेकिन छुट्टी खराब की थी। पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने जो कहा वह गलत नहीं हो सकता है, इसलिए हमने इस रास्ते को चुना।

 

स्वच्छता हर भारतीय को पसंद है। उन्होंने कहा कि एक हजार महात्मा गांधी और 1 लाख मोदी मिलकर भी स्वच्छ भारत का सपना पूरा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि यह सपना तभी पूरा होगा जब जनता साथ जुडेगी। पीएम मोदी ने कहा कि अब यह मिशन सरकार का नहीं बल्कि पूरे देश का है। श्रेष्ठ भारत का मंत्र स्वच्छता है। उन्होंने कहा कि पांच साल उसकी खबर बनेगी जो गंदगी करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता की रैकिंग के कारण अब राजनेताओं पर दबाव कर रहा है। इस कारण शहरों में स्वच्छ रहने की रेस लग रही है। पीएम ने कहा कि ये खबरें बुरी हैं कि टॉयलेट बनाते हैं तो उपयोग नहीं होता है, लेकिन इससे सभी को सीखना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने संगठन में रहकर भी सफाई का काम किया था। गुजरात के एक गांव को गोद लिया था और स्वच्छता की व्यवस्था करवाई। पूरे गांव में हमने टॉयलेट बनवाए थे, लेकिन बाद में जब मैं गया तो देखा वहां पर बकरियां बंधी हुई थी।

 

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर राष्ट्रपिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री दोनों की जयंती पर भावनाएं व्यक्त की थीं। पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता के लिए लिखा, 'गांधी जयंती पर बापू को शत्-शत् नमन! ' गांधी जयंती पर बापू को शत्-शत् नमन! मैं गांधी जयंती पर प्रिय बापू को झुक कर प्रणाम करता हूं। उनके महान आदर्श दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।'

 

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर उन्होंने लिखा, 'जवानों एवं किसानों के प्रणेता एवं देश को कुशल नेतृत्व प्रदान करने वाले शास्त्री जी को नमन! लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें याद करते हैं।'

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More