BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

BSNL और MTNL के संविदाकर्मियों के भुगतान ठेकेदारों की जिम्मेदारी : प्रसाद

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद को बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के संविदाकर्मियों के भुगतान की जिम्मेदारी ठेकेदारों की है, न कि सरकारी टेलीकॉम कंपनियों की।

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डोला सेन द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में आईटी और टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संविदा कर्मचारी न तो बीएसएनएल और न ही एमटीएनएल के कर्मचारी हैं।

प्रसाद ने कहा कि वे ठेकेदारों के अनुबंधित कर्मचारी हैं, जिन्हें किसी विशिष्ट उद्देश्य के लिए काम पर रखा जाता है, और उनकी नौकरी उनके अनुबंध के नवीनीकरण पर निर्भर होती है। हमें इससे कोई समस्या नहीं है, लेकिन श्रमिकों के बकाए का भुगतान करने की बाध्यता ठेकेदारों की है। दोनों कंपनियों के नियमित कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह पैकेज बहुत आकर्षक है। उन्होंने कहा, वीआरएस पैकेज बेहद आकर्षक है। इस बात का पता इसी बात से चलता है कि वीआरएस के लिए अभी तक बीएसएनएल में 79 हजार लोगों ने और एमटीएनएल के 20 हजार लोगों में से 14 हजार लोगों ने इसके लिए आवेदन कर दिया है।

 साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More