देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। 5248 साल बाद एक श्रीकृष्ण मथुरा में संगीनों के साये में जन्मेंगे। अद्भुत संगोग है कि वही ग्रह नक्षत्र के संयोग हैं। भक्तों को कान्हा के आगमन का अद्भुत और सुखद अहसास हो रहा है। समूचा ब्रज कान्हा के जन्मोत्सव की खुमारी में डूब गया है। अपने आराध्य के आगमन खुशी में नरनारी उल्लालित हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मनोहारी छटा ऐसी है कि बखनी नहीं जा सकती।
मथुरा के रामलीला मैदान में रविवार से तीन दिवसीय कृष्णोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा और सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने यह जानकारी दी।
यह आयोजन परिषद, राज्य के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने बताया, श्श्सोमवार को, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर साढ़े तीन बजे मथुरा आएंगे। वह कृष्णोत्सव का उद्घाटन करने के लिए रामलीला मैदान जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री का मथुरा में करीब 90 मिनट ठहरने का कार्यक्रम है इस दौरान वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिरों में दर्शन भी करेंगे।
ब्रज के मठ-मंदिर ही नहीं घर घर में अजन्मे के जन्म की तैयारी पूरी हो चुकी है। पालने से लेकर खिलोने तक खरीद लिए हैं। यह ब्रज ही है जहां श्रीकृष्ण से लाडले लाल जैसा लाड़ लड़ाया जाता है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सुरक्षा के पुख्ता और अचूक बंदोबस्त को देख कर श्रद्धालुओं को कंस काल की अभेद्य जैल जैसा आभास अनायास हो ही जाता है।
वृंदावन में स्कॉन, ठाकुर बांकेबिहारी, प्रेम मंदिर, राधाकांतजू मंदिर, टेडेखम्भों वाला मंदिर हो या रंगजी मंदिर, बल्देव में दाऊजी मंदिर, गोकुल में नंदभावन, महावन में चौरासी खम्भा मंदिर हो या नंदगांव का नंदभवन गोवर्धन की दानघाटी हो मथुरा का द्वारिकाधीश मंदिर भक्तों की भीड़ से पटे पड़े हैं। सड़क के फूट पाथ से लेकर धर्मशाला और होटल सब एक दिन पहले ही फुल हो गये हैं। शहर में जगह जगह जूता चप्पल घर बनाये गये हैं जिससे लोगों को असुविधा नही हो।
दोपहर 3.15 बजे मथुरा पहुचेंगे मुख्यमंत्री
सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 3.15 बजे मथुरा पहुंचे। वह श्रीकृष्णोत्सव का उद्घाटन करने के लिए रामलीला मैदान जाएंगे। मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर 3.15 से 5.00 बजे तक मथुरा में रहेंगे। वह करीब एक घंटा मंच और एक घंटा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर गुजारेंगे। संतों से भी मुलाकात का वक्त रखा गया है।
ये हैं मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- 1.35 बजे लखनऊ से मथुरा के लिए रवाना होंगे।
- 3.15 बजे मथुरा के ओम पैराडाइज हैलीपैड पर पहुंचेंगे।
- 3.20 बजे मथुरा के हैलीपैड से कार से कार्यक्रम स्थल के लिए रवानगी।
- 3.30 बजे रामलीला मैदान पर पहुंचेंगे। यहां एक घंटे रुकेंगे। इस दौरान संतों का स्वागत सम्मान होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
- 4.25 बजे रामलीला मैदान से श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाएंगे।
- 4.30 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगे। यहां कान्हा के दर्शन करेंगे।
- 4.50 बजे पर हैलीपैड पर पहुंचेंगे।
- 5.00 बजे लखनऊ रवाना होंगे।













Related Items
ग्लूट्स वर्कआउट में खुशी कपूर का नया बेंचमार्क, 290 किलो वजन के साथ नाम की बड़ी उपलब्धि
मीरा के मंदिर में कत्थक से भक्त कर रहा है कान्हा की पूजा
प्रियंका गांधी के वायनाड से 'पॉलिटिकल डेब्यू' पर भाजपा का तंज, कांग्रेस ने जताई खुशी