BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ब्रज चौरासी कोस के विप्रों को किया जाएगा एकजुट

मथुरा। उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा की बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पं दीपक कौशिक ने की।
बैठक में ब्रज क्षेत्र के दूरदराज से आए युवा विप्रों ने भाग लिया।

इस साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से पंडित श्याम शर्मा को ब्रज क्षेत्र प्रांत का प्रवक्ता घोषित किया गया।  बैठक में सर्व संपत्ति से मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित कराने हेतु संघर्ष समिति का गठन किया गया तथा व्यापक आंदोलन के लिए समस्त ब्रज चैरासी कोस में 27 सितंबर को ब्रह्म एकता यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। यह यात्रा ब्रज के 121 ग्राम से होकर निकलेगी। यह पांच चरणों में होगी प्रथम चरण मथुरा से वृंदावन होते हुए राधा कुंड गोवर्धन जतीपुरा सौख एवम्  दुलेदी आदि ग्रामों से गुजर कर मथुरा में पड़ाव लेगी वहीं  र जिलाध्यक्ष दीपक कौशिक एवं मंडल अध्यक्ष राजवीर दीक्षित ने बैठक में कहा कि यात्रा शासन का हर  नियम का पालन करते हुए निकाली जाएगी इसी क्रम में उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण सभा के संस्थापक राजेश पाठक तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ आशुतोष भारद्वाज ने कहाकि यह यात्रा ब्रज मंडल के तीर्थ स्थलों के ब्राह्मणों को एकता के सूत्र में पिरोएगी। एवं ब्रज के विकास तथा तीर्थ क्षेत्रों की समस्या का  मुख्य उद्देश्य यात्रा में हुआ बैठक में उपस्थित हुए महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर गॉड,  महानगर संयोजक आशीष शर्मा ,मोनु  गौतम, बाल किशन दीक्षित, पवन कौशिक, निर्मल कौशिक, पंकज वशिष्ठ, धनराथ भारद्वाज, तरुण रावत, योगेंद्र उपाध्याय, कृष्ण भारद्वाज, अमित शर्मा, विष्णु दीक्षित, राहुल भारद्वाज, पंकज दीक्षित आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री भानु भारद्वाज ने किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More