BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

यमुना किनारे ले जाकर बम निरोधक दस्ते ने खोला सूटकेस

मथुरा। होलीगेट अंदर भीडभाड वाले स्थान छत्ता बाजार की होली वाली गली में एक लावारिस सूट केस मिलने की सूचना से हडकंप मच गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकन कुछ ज्यादा करने की स्थिति में नहीं थी।


बुधवार दोपहर करीब 12.10 बजे होली वाली गली निवासी कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला प्रमुख वैद्य मनोज गौड़ जब अपने घर पहुंचे तो दरवाजे के ठीक सामने एक पुराना ब्रीफकेस रखा देखा।


उन्होंने आसपास के लोगों से ब्रीफकेस के बारे में पूछताछ की लेकिन किसी ने उसकी जानकारी नहीं दी। जिसके बाद उन्होंने ब्रीफकेस को गाय आदि से सुरक्षित किया और 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया।


सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता प्रभारी वीरेन्द्र सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों को सुरक्षित करते हुए ब्रीफकेस का एक्स-रे कर उसमें रखे सामान की जानकारी ली गई। बाद में टीम के सदस्य ब्रीफकेस को अपने कब्जे में लेकर यमुना किनारे ले गए।

जहां पहुंचने पर उन्होंने सूटकेस को खोला। उसमें मिले सामान को नष्ट कर दिया। बम निरोधक दस्ता के प्रभारी ने बताया कि ब्रीफकेस को नष्ट करने में मात्र आधा घंटा लगा। ब्रीफकेस के अंदर एक कपड़े का ब्रीफकेस और उसके अंदर कागजात रखे मिले। बाकी कागजात से कोई जानकारी नहीं लग सकी लेकिन एक कागजात मथुरा की रहने वाली अंजलि अग्रवाल का था। यह कक्षा आठ का रिजल्ट था।

कान्हा की नगरी में पुलिस इन दिनों सतर्क है। सभी प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के खास इंतजाम हैं। एसपी सिटी उदय सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को लावारिस सूटकेस की जानकारी दी थी। अब सब कुछ ठीक है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More