BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

BMW X4, अगले साल होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान आई नजर

BMW X4, अगले साल होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान आई नजरनई दिल्ली। जर्मनी की जानी-मानी बाइक निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) जल्द देश में अपनी दूसरी जनरेशन X4 एसयूवी को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे अगले साल लॉन्च कर सकती है। हाल ही में इसे रोड टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बता दें, कंपनी ने X4 की पहली जनरेशन मॉडल को वैश्विक बाजार में 2014 में लॉन्च किया था, लेकिन पहली जनरेशन X4 को भारत में नहीं लॉन्च किया गया। X4 को X3 SUV का कूपे वर्जन माना जा सकता है। इसे बीएमडब्ल्यू के क्लस्टर आर्किटेक्चर प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है।

 

X4 BMW X3 SUV से 44 MM लंबी और 27MM चौड़ी होगी। कार का व्हीलबेस X3 के समान (2864 MM) ही होगा, हालांकि कार की ऊंचाई X3 से 55 MM कम होगी। बी-पिलर तक BMW X4 की डिजाइन भी X3 SUV के समान ही है। हालांकि इसमें फ्लोटिंग रूफ लाइन मिलती है, जो कार के टेल तक जाती है।

 

पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो BMW X4 में भी X3 की तरह दोनों पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प दिए जाएंगे। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। BMW X3 में 2.0 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प मिलता है। X3 का पेट्रोल इंजन 252 PS की पावर और 350 NM का टॉर्क जनरेट करता है, वहीं इसका डीजल इंजन 190 PS की पावर और 400 NM का टॉर्क देता है। दोनों ही इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। BMW X4 को X3 और X5 एसयूवी के बीच पॉजिशन किया जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये होने की उम्मीद है। भारत में इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज GLC कूपे से होगा।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More