BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

MATHURA : खाद, बिजली की समस्या को लेकर भाकियू फिर आंदोलित

मथुरा। किसानों को खाद की हो रही किल्लत और बिजली की परेशानी को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने एक बार फिर आंदोलन का बिगुल फूंका है। कुछ समय से संगठन की गतिविधियां थम सी र्गइ  थीं।


उपजिलाधिकारी महावन ने भाकियू के जिला कैम्प कार्यालय पहुंच कर किसानों की समस्याएं सुनीं। एसडीएम महावन किसानों की समस्याओं का एक सप्ताह में समाधान करने का आश्वासन दिया। खाद और बिजली की समस्या को लेकर भाकियू ने महावन तहसील को घेरने का ऐलान किया था।

गुरूवार को तय कार्यक्रम के अनुशार भाकियू कार्यकर्ता कैंप कार्यालय पर जुटे। इसी बीच पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद एसडीएम महावन ने कैंप कार्यालय पर पहुंच कर किसानों के बीच किसानों की समस्याएं सुनने का प्रस्ताव रखा। इसे भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर ने मान लिया और कैंप कार्यालय पर ही प्रशासन के साथ भाकियू की वार्ता हुई। एसडीएम महावन कृष्णानंद तिवारी, एसडीओ विद्युत देवेंद्र तिवारी भारतीय किसान यूनियन के कैम्प कार्यालय पर अमल के साथ पहुंचे किसानों को मनाया।


भाकियू ने चार दिन पूर्व धरने की धमकी दी थी। भाकियू का कहना था कि महावन तहसील में भ्रष्टाचार हावी है। बार बार शिकायतों के बाद भी तमाम किसान सम्मान निधि से वंचित चल रहे हैं। विभाग के कर्मचारी आये दिन बेवजह राशनकार्ड यूनिट को काट देते हैं। 

केसीसी के तहत बीमित किसानों को बैंक व बीमा कंपनी की मिलीभगत के चलते बीमा का लाभ नहीं मिल पा रहा। वहीं बलदेव व बरौली विद्युत सबस्टेशन द्वारा अनावश्यक बिजली कटौती की जा रही है, बलदेव रजवाहा में महीनों से पानी नहीं आ रहा। सहकारी समितियों पर यूरिया की किल्लत है किसान भटक रहे हैं।

इस दौरान किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम तिवारी, एसडीओ विद्युत देवेंद्र तिवारी, एसओ बलदेव ज्ञानेंद्र सिरोही ने समस्याओं को सुन जल्द ही निपटाने के भरोसा जताया।


इस दौरान  मंडल अध्यक्ष आगरा गजेंद्र परिहार, उदयवीर सरपंच, धर्मेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष लेखराज सिंह पहलवान, तहसील अध्यक्ष महावन डॉ संदीप कुमार, डॉ नत्थी सिंह तोमर, गोपाल पांडेय, अनोज रावत, रामऔतार परिहार, विक्की मधुर, छोटू हलवाई, खुशी पहलवान, मनीष सिकरवार, राकेश तोमर आदि भाकियू पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More