BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

@BJP4RAJASTHAN - न कुर्सी मिली और न ही मनमाफिक कमरा मिला, किसे , यहां पढ़ें

@BJP4RAJASTHAN - न कुर्सी मिली और न ही मनमाफिक कमरा मिला, किसे , यहां पढ़ेंजयपुर । राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहले सीएम पद को लेकर विवाद सामने आया, इसके बाद मंत्रिमंडल को लेकर दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के सामने माथापच्ची होनी तय है। वहीं खुद उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शासन सचिवालय में बीते दिनों एक घंटा घूमकर भाजपा को सोशल मीडिया पर हमले करने का मौका दे दिया। 

@BJP4Rajasthan twitter ने डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर निशाना साधा है। टि्वटर पर एक कॉर्टून के जरिये बताया गया है कि सचिन पायलट को न कुर्सी मिली और न ही मनमाफिक कमरा मिल रहा है। वहीं अब यूरिया की किल्लत होने पर @BJP4Rajasthan twitter ने ट्वीट किया है कि कांग्रेस के आते ही, यूरिया की चोरी शुरू हो गई है और राजस्थान का किसान परेशान हो रहा है।

आपको बता दे कि 18 दिसंबर को डिप्टी सीएम सचिन पायलट शाम को 4 बजे शासन सचिवालय पहुंचे थे। यहां पर संबंधित अधिकारियों ने पायलट की आगवानी की और मुख्य भवन में पहली मंजिल पर तैयार किए गए डिप्टी सीएम के कक्ष के लिए लेकर गए। लेकिन इस दौरान पायलट तैयार किए गए कक्ष के अंदर नहीं गए।

पायलट ने यहा पूछा कि यहां कौन-कौन से अधिकारी बैठते है। इसके बाद डिप्टी सीएम सचिन पायलट सीएमओ पहुंचे। यहां पर उन्होंने सीएमओ को देखा और अलग-अलग कक्षों को जाकर देखा। इसके बाद मंत्रालयिक भवन भी पायलट ने देखा। लेकिन बार-बार सवाल पूछे जाने पायलट ने कहा कि जल्द मीडिया को बता दिया जाएगा कि कहां पर डिप्टी सीएम का कार्यालय होगा।

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More