देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख। प्रदेश के हालातों को लेकर गांव लोरिहापट्टी में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सूबे की सरकार के नाकाम चार वर्ष से ग्रामीणों को अवगत कराया। और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार बढ़ रही मंहगाई का विरोध किया।
बुधवार को गांव लोरिहापट्टी में आयोजित सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष ठा.लोकमणिकांत जादौन पहुंचे। और ग्रामीणों को संवाद किया। इस दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा गरीब, मजदूर व किसानों को साथ सौतेले व्यवहार के बारे में ग्रामीणों को बताया। लोकमणिकांत जादौन ने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण की आढ में छात्रों की परीक्षा निरस्त कराकर उनके भविष्य से खिलवाड किया है। और प्रदेश का किसान सड़कों पर न्याय की गुहार लगा रहा है। लेकिन कोई भी सरकार का प्रतिनिधि सुनने को तैयार नही है। और दिनों-दिन प्रदेश की में आपराधिक घटनाएंे बढ़ती जा रहा है।
जिलासचिव मान सिंह पहलवान ने कहा कि भाजपा सरकार पूजीपतियों की सरकार है। और प्रदेश में लगाकर भ्रष्ट्राचार बढ़ रहा है। इससें पूर्व अतिथियों को साफा बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर गोल्डी शर्मा, रोहिताश्व सिंह, हाकिम सिंह, महावीर सिंह, लाल सिंह, ओमी, महेंद्र सिंह, बच्चू पहलवान, ओंकार सिंह, राजू, दिगंबर सिंह, चंदन सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।













Related Items
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?