BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिहार में BJP-17, JDU-17 और LJP-6 सीटों पर लड़ेगी चुनाव: अमित शाह

बिहार में BJP-17, JDU-17 और LJP-6 सीटों पर लड़ेगी चुनाव: अमित शाहनई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए बिहार एनडीए में सीटों को लेकर बंटवारा हो गया है। 40 लोकसभा सीटों वाले राज्य में बीजेपी 17, जेडीयू 17 और एलजेपी 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोक जन शक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान को राज्यसभा भी भेजा जाएगा। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये ऐलान किया। रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान भी इस दौरान मौजूद थे। 

एलजेपी ने 2014 में 40 लोकसभा सीटों में से 7 पर चुनाव लड़ा था और छह में जीत हासिल की थी। इससे पहले अमित शाह और अरुण जेटली सहित बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान और उनके पुत्र के साथ गुरुवार को एक घंटे की मुलाकात की ताकि उनके मतभेदों को दूर किया जा सके।

चिराग पासवान ने ट्वीट किया था कि सीट बंटवारे की घोषणा में देरी से सत्ताधारी गठबंधन को नुकसान हो सकता है। चिराग पासवान भाजपा के साथ अपनी पार्टी के मतभेदों को सामने रखने में काफी मुखर रहे हैं।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More