BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

BIHAR: लालू प्रसाद यादव 11वीं बार राजद अध्यक्ष बने,बेटे तेजस्वी ने किया नामांकन

पटना। लालू प्रसाद यादव एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में चार सेट में लालू का नामांकन पत्र दाखिल किया गया। एकमात्र नामांकन होने के कारण लालू 11वीं बार राजद अध्यक्ष बन गए हैं।

लालू राजद के 11वीं बार अध्यक्ष बने हैं। लालू प्रसाद की अनुपस्थिति में मंगलवार दोपहर राजद संगठनात्मक चुनाव के लिए पार्टी कार्यालय में चार सेटों में उनका नामांकन पत्र दाखिल किया गया। विधायक भोला यादव ने उनका नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस पद के लिए एकमात्र नामांकन लालू प्रसाद का ही दर्ज हुआ है, ऐसे में उनका पार्टी का एकबार फिर अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा 10 दिसंबर को की जाएगी।

पार्टी की स्थापना के बाद यह पहला मौका है, जब लालू प्रसाद की गैरमौजूदगी में उनका नामांकन पत्र उनके प्रतिनिधि ने दाखिल किया।

वर्ष 1997 में राजद के गठन के समय से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रत्येक बार लालू प्रसाद को ही निर्विरोध चुना जाता रहा है। अभी तक किसी भी चुनाव में लालू के सामने किसी अन्य दावेदार ने पर्चा तक नहीं भरा है। इस बार भी सिर्फ एक ही नामांकन पत्र भरा गया है।

राजद के एक नेता ने बताया कि 10 दिसंबर को राष्ट्रीय परिषद के खुला अधिवेशन के पहले लालू की नई पारी की विधिवत घोषणा की जाएगी।

तेजस्वी यादव ने नामांकन पत्र भरे जाने के बाद कहा कि लालू प्रसाद बिहार के लोगों के दिल में बसते हैं। एकबार फिर उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया है।

उन्होंने कहा कि आज भले ही शारीरिक तौर पर वह (लालू प्रसाद) यहां नहीं हैं, परंतु सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष वाली उनकी छवि को लोग भूल नहीं पाए हैं। उनके कार्य को आज भी लोग याद कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद चारा घोटाले के कई मामलों में सजा पाने के बाद रांची की एक जेल में बंद हैं। फिलहाल वह स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में भर्ती हैं।

 


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More