BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

BIHAR NEWS : गृह मंत्री अमित शाह आज वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित, 12 लाख लोगों से होंगे रूबरू

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोरोनावायरस महामारी के बीच ही बिहार में रविवार से चुनावी अभियान शुरू करने जा रही है। इस क्रम में पार्टी वर्चुअल रैली का दौर शुरू करेगी और इस सिलसिले की शुरुआत आज दिल्ली से हो रही है। गृह मंत्री अमित शाह एक वर्चुअल रैली के जरिए बिहार में लोगों को संबोधित करेंगे। रैली के लिए दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय के भीतर बड़े हॉल में एक वर्चुअल स्टेज बनाया गया है। इस स्टेज को वीडियो लिंक के माध्यम से पटना में बने स्टेज से जोड़ दिया गया है। दिल्ली में बने मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव और बिहार से कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। मंच का संचालन दिल्ली में भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव करेंगे, जबकि पटना में यही कार्य बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल करेंगे।

'बिहार-जनसंवाद' नाम वाली वर्चुअल रैली के जरिए 2 लाख लोग गृह मंत्री अमित शाह का भाषण सुनेंगे। रेली शाम 4 बजे होगी और इसके मद्देनजर वीडियो लिंक भी लोगों को भेज दिए गए हैं।

गौरतलब है कि रैली को लेकर खास तैयारियां की गईं है। रैली को आम रैली का लुक देने के लिए बिहार के 72 हजार बूथों पर 72 हजार एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं। एलईडी स्क्रीन उन लोगों के लिए लगाए गए हैं, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है।

हर विधानसभा क्षेत्र में 4.5 हजार लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने का टारगेट है। साथ ही रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी कीमत पर सभा स्थल पर 50 लोगों से अधिक की भीड़ ना हो। जहां जहां भीड़ जुटेगी, वहां लोगों के लिए मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More