BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

MATHURA : अनाज मंडी गेट पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने सौंख रोड स्थित मंडी समिति के गेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने कहाकि केंद्र सरकार द्वारा किसान हित में कुछ भी नहीं किया गया है। सिर्फ किसानों का शोषण हो रहा है। दिल्ली के बॉर्डर पर किसान आंदोलन को तीन महीने से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन केंद्र सरकार के नुमाइंदे कुंभकरण की नींद सोए हुए है। जिसकी हम निंदा करते हैं। तीनों काले कानूनों के विरोध में मथुरा मंडी में विशाल प्रदर्शन किया गया। जब तक कानून वापस नहीं होगा तब तक आंदोलन निरंतर चलता रहेगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, जिला महासचिव देवेंद्र रघुवंशी ने संयुक्त रूप से कहाकि कृषि विरोधी अध्यादेश के विरोध में दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में मथुरा से अधिक से अधिक संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेंगे। जब तक कानून वापस नहीं होगा तब तक आंदोलन निरंतर चलता रहेगा। किसानों के साथ मथुरा महानगर की जनता भी इस आंदोलन में साथ आ चुकी है। कृषि विरोधी अध्यादेश के विरोध में मथुरा महानगर में भी हर चैराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। जब तक इन तीनों काले कानून की वापसी नहीं होगी तब तक भारतीय किसान यूनियन का मथुरा महानगर में आंदोलन चलेगा। मथुरा महानगर से अधिक से अधिक संख्या में महानगर के लोग गाजीपुर बॉर्डर कूंच करेंगे। इस गूंगी बहरी सरकार ने देश के किसानों की कमर तोड़ दी है केंद्र सरकार का किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं है यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। इस मौके पर प्रमुख रूप से ललित शर्मा, मुजाहिद कुरैशी, चिराग उद्दीन कुरेशी, जगदीश परिहार, सोनवीर परिहार, शम्मी बाबा, गिर्राज परिहार, वेद प्रकाश, इंद्रपाल काका, भगवान सिंह, दिनेश परिहार, पीतम सिंह, चंद्रभान सिकरवार, मीना चैधरी, वेद वीर सिंह, सद्दाम पहलवान, तनवीर कुरेशी, फैजान कुरैशी आदि मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More