BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

भाग्यश्री 'डीआईडी सुपर मॉम्स' में जज के रूप में करेंगी डेब्यू

मुंबई । दिग्गज अभिनेत्री भाग्यश्री दासानी पहली बार रेमो डिसूजा और उर्मिला मातोंडकर के साथ 'डीआईडी सुपर मॉम्स' के नए सीजन को जज करती नजर आएंगी। 'डीआईडी सुपर मॉम्स' को जज करने के बारे में भाग्यश्री ने कहा, "जी टीवी के रोमांचक डांस रियलिटी शो 'डीआईडी सुपर मॉम्स' के साथ अपने करियर में पहली बार जज की जिम्मेदारी लेना मेरे लिए एक परम सम्मान की बात होगी। मैं वास्तव में हमारे देश भर की सुपर प्रतिभाशाली माताओं से मिलने और उन्हें अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के लिए उत्सुक हूं।"

"इन प्रतिभाशाली महिलाओं को जज करना आसान काम नहीं होगा, लेकिन मैं अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं प्रसिद्ध कोरियोग्राफर - रेमो डिसूजा और 'डीआईडी सुपर मॉम्स' के लिए बेहद प्रतिभाशाली उर्मिला मातोंडकर के साथ मंच साझा करने के लिए वास्तव में रोमांचित हूं।"

शो के ऑडिशन देशभर में शुरू हो चुके हैं। ऑनलाइन ऑडिशन बहुत हिट रहे हैं, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, भोपाल, चंडीगढ़, लखनऊ और गुवाहाटी जैसे शहरों में भी ऑन-ग्राउंड ऑडिशन हुए।

'डीआईडी सुपर मॉम्स' का नया सीजन जल्द ही जी टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More